फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak sister go to watt app

अमेरिका से भी नहीं मिली दोनों बहनों को मदद, व्हाट्स एप मुख्यालय ने नहीं दिया मेल का जवाब

Wed, 10 Jun 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 10 Jun 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक सिस्टर्स के व्हाट्स एप पर फर्जी अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में अमेरिका से भी मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


 पुलिस की ओर से व्हाट्स एप और फेसबुक मुख्यालय में किए गए मेल का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

पुलिस ने मेल में व्हाट्स पर फोटो ब्लॉक करने और आरोपी तक पहुुंचने में मदद करने का आग्रह किया था। अब पुलिस की जांच सबसे निचले पायदान से शुरू होगी।

पुलिस अब हर उस शख्स के पास पहुंचेगी, जिन-जिन के मोबाइलों पर यह तस्वीरें शेयर की गई। बहरहाल व्हाट्स एप और एफबी की खामोशी पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गई है।
बस छेड़छाड़ प्रकरण से सुर्खियों में आई थाना खुर्द गांव निवासी पूजा और आरती के फर्जी फोटो अपलोड करने के तीसरे मामले में पुलिस को खाली हाथ ही काम शुरू करना पड़ रहा है। नागालैंड में तैनात फौजी को गिरफ्तार करने के लिए भी सेना को पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन इसी कवायद के बीच किसी ने फिर से एक और अश्लील फोटो शेयर कर दिया। मंगलवार को दोनों बहनें और प्रतिनिधिमंडल आईजी श्रीकांत जाधव से मिला। आईजी ने आश्वासन दिया है कि इस जांच में वक्त जरूर लगेगा, लेकिन एक्सपर्ट की टीम लगाई है, जो गुनेहगार तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

अब मैन टू मैन मार्किंग
पुलिस अब मामले में मैन टू मैन मार्किंग की जांच शुरू करेगी। जिस के भी मोबाइल में ये फोटो आए, उससे पूछा जाएगा कि ये फोटो भेजने वाला कौन है। फिर उस तक पहुंचकर पूछा जाएगा कि उसके पास ये फोटो कहां से आए। इस जांच का लंबा खिंचना तय है। इसके बाद भी असली गुनहगार सामने आ पाएगा इसमें शक है। फोटो हजारों मोबाइलों तक पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed