फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak seat is hotter than five years ago, nominations have more than doubled

लोकसभा चुनाव : पांच साल पहले से ज्यादा हॉट रोहतक सीट, दोगुना से ज्यादा आएं नामांकन

Tue, 07 May 2024 05:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Rohtak seat is hotter than five years ago, nominations have more than doubled
रोहतक। रोहतक लोकसभा सीट पांच साल पहले से ज्यादा हॉट हो गई है। चुनाव लड़ने के लिए 40 नामांकन दाखिल करवाए गए हैं, इसमें नामांकन के आखिरी दिन 19 नामांकन किए गए। इससे पहले 21 नामांकन जमा हो चुके थे। खास बात यह रही कि जजपा प्रत्याशी रवींद्र सांगवान ने अपने परिवार के किसी सदस्य की जगह संगठन के साथी डॉ. संदीप हुड्डा को कवरिंग प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बीएसपी जिला अध्यक्ष हवा सिंह ने पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के दो दिन बाद सोमवार को कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस नौ व भाजपा सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र की सीट गठबंधन के चलते आम आदमी पार्टी को दी है जबकि जजपा सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनेलो ने रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ में गठबंधन के चलते प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन


2019 में 18 प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव
पांच साल पहले 2019 में 18 प्रत्याशियों ने रोहतक सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें 10 राजनीति दल के थे जबकि 8 निर्दलीय मैदान में डटे थे। अब नामांकन की जांच और नाम वापसी के बाद 9 मई को पता लग सकेगा कि अबकी बार कितने लोग चुनाव लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह प्रत्याशी हैं मैदान में
पार्टी प्रत्याशी
भाजपा अरविंद शर्मा
कांग्रेस दीपेंद्र हुड्डा
जजपा रवींद्र सांगवान
बसपा राजेश
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) राकेश सिंह
बहुजन मुक्ति पार्टी मनीषा
एकम सनातन भारत दल सतीश कुमार
भारतीय जवान किसान पार्टी जगबीर सिंह
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) विनोद कुमार
भारतीय आशा पार्टी विशेष बामल
एसयूसीआई जयकरण मांडौठी
सुपर पावर इंडिया पार्टी आदित्य धनखड़
आम आदमी परिवर्तन पार्टी सुरेंद्र

...........
ये निर्दलीय भी मैदान में
अनिल कुमार, विश्वम्भर, सतीश कुमार, अरविंद, योगेश शर्मा, अरविंद, कलावती, ललित कुमार, उदयवीर, प्रवीण कुमार, रणधीर सिंह, विनय, संजय, अशोक व मंजीत शामिल हैं।
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed