फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak's boxer punch in olympic after 16 years

16 साल बाद ओलंपिक में चलेगा रोहतक के छोरे का मुक्का, अमित पंघाल बोले- सपना हुआ पूरा

Wed, 11 Mar 2020 09:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's boxer punch in olympic after 16 years
अमित पंघाल

हाल ही में विश्व में नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाले अमित पंघाल का मुक्का अब टोक्यो ओलंपिक में चलेगा। रोहतक से सटे छोटे से गांव मायना के इस बॉक्सर ने सोमवार को अमान में चल रहे एशिया/ ओसनिया ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबले में फिलीपींस के कार्लो पालम को हराया।

विज्ञापन


52 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अमित पंघाल ने 4 -1 से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही रोहतक से 16 साल बाद किसी खिलाड़ी को ओलंपिक का कोटा हासिल हुआ है। इससे पहले यह कमाल मुक्केबाजी टीम के कोच जितेंद्र कुमार ने किया था।
विज्ञापन


अमित पंघाल का कहना है कि उनका सपना पूरा हो गया है और यह उनके लिए गौरव का क्षण है। देश के लिए पदक जीतने के लिए ओलंपिक क्वालिफायर पहली सीढ़ी थी, वर्षों की कड़ी मेहनत काम आई। अमित ने कहा कि अब देश को पदक दिलाने के लिए जी जान लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2000 और 2004 में ओलंपिक में खेल चुके हैं कोच जितेंद्र
महम के गांव सिसर खास निवासी जितेंद्र कुमार ने साल 2000 में 75 किलोग्राम भारवर्ग में और साल 2004 में 81 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपिक खेला था। उन्हें1999 में अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मैच जीतने के बाद अमित से बात हुई है। उन्होंने अमित को जीत की बधाई दी और आगे भी इसी तरह खेलते रहने के लिए प्रेरित किया।


चाचा को जन्मदिन के गिफ्ट में दी ओलंपिक कोटे की टिकट
अमित पंघाल ने मैच से पहले सुबह अपने चाचा राजनारायण पंघाल के पास जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया था। फोन पर अमित ने जब पूछा की क्या गिफ्ट लाऊं तो चाचा ने उनसे ओलंपिक टिकट मांगा था। शाम को ही अमित ने चाचा को जन्मदिन के गिफ्ट में ओलंपिक टिकट भेंट स्वरूप दिया। यह बात अमित व उनके चाचा राजनारायण पंघाल ने बताई। वहीं अमित पंघाल के गुरु अनिल धनखड़ ने भी अमित को जीत की बधाई दी है। उनके अलावा पूरे परिवार में भी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed