फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak police constable became lieutenant in army

Rohtak News: रोहतक पुलिस का सिपाही सेना में लेफ्टिनेंट बना

Fri, 25 Jul 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rohtak police constable became lieutenant in army
32-भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित सिपाही आशीष का सम्मानित करते एसपी व अन्य। स्रोत: प
रोहतक। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर गांव रिटौली निवासी सिपाही आशीष को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने सम्मानित किया है। इस दौरान एएसपी वाईवीआर शशि शेखर भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश सेवा करना सबसे बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आशीष का जन्म 2004 में हुआ है। आशीष ने अपनी स्कूली शिक्षा आरकेएम स्कूल जहाजगढ़, जिला झज्जर व स्वामी नित्यानंद स्कूल, रोहतक से की है। आशीष ने सीडीएस की लिखित परीक्षा सितंबर 2024 में दी थी। इसके बाद उनका हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हुआ था। उस समय आशीष बीएससी की पढ़ाई कर रहे थे। फरवरी 2025 में सीडीएस का साक्षात्कार हुआ। मार्च 2025 में फाइनल परिणाम घोषित हुआ, जिसमें आशीष का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed