फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Murders are not stopping in the district, third incident in three days

Rohtak : जिले में नहीं थम रहीं हत्याएं, तीन दिन में तीसरी वारदात, अब पुराने बस स्टैंड के पास मिला शव

Mon, 20 Nov 2023 07:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 07:20 AM IST
सार

पिछले तीन दिन में हत्या की तीसरी वारदात सामने आई है। अब पुराने बस स्टैंड के नजदीक रविवार देर रात एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि ईंट मारकर उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Rohtak: Murders are not stopping in the district, third incident in three days
रोहतक पुलिस ने शुरू की जांच... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले तीन दिन में हत्या की तीसरी वारदात सामने आई है। अब पुराने बस स्टैंड के नजदीक रविवार देर रात एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि ईंट मारकर उसकी हत्या की गई है। मृतक सुनारिया गांव निवासी धर्मेंद्र है, जो शाम को खेत में जाने के लिए निकला था। 

विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले जींद रोड स्थित ईदगाह कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दम तोड़ चुका है। जबकि भालौठ सब ब्रांच में हत्या कर युवक का शव फेंका जा चुका है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि रेलवे एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क किनारे एक खाली प्लाट पड़ा है। वहां राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के पास मिले कागजात से उसकी पहचान सुनारिया निवासी धर्मेंद्र के तौर पर हुई। मृतक के पिता अजमेर को मामले की सूचना दी गई, जो पहले होमगार्ड की नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी।
-बिजेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed