{"_id":"65e19cd0cfe5b9df4d021eea","slug":"rohtak-murder-case-sachin-used-to-big-bookie-of-delhi-posted-responsibility-in-name-of-gangster-rohit-godara-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Murder Case: दिल्ली का बड़ा बुकी बनता था सचिन, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से पोस्ट कर ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak Murder Case: दिल्ली का बड़ा बुकी बनता था सचिन, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
Fri, 01 Mar 2024 02:46 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:46 PM IST
सार
रोहतक में देररात हुई व्यापारी सचिन की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली है। पोस्ट में लिखा है कि सचिन बड़ा बुकी बनता था। बदमाशों ने पोस्ट में दो दुश्मनों कौशल चौधरी और अमित डागर का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर की पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। पोस्ट के मुताबिक सचिन की हत्या गैंगवार का नतीजा है। ऐसे में पुलिस भी सतर्क हो गई है। गहराई से वारदात की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम स्थित न्यू कॉलोनी निवासी दर्शना देवी ने दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी रेखा, कंचन व उससे छोटा सचिन व सबसे छोटी लड़की शैली है। सभी शादीशुदा है। वीरवार रात करीब 8 बजे वे गुरुग्राम से संगरुर के लिए शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कार में सचिन, पुत्र वधु मोनिका व मेरे दो पोते और वह थी। जींद-रोहतक रोड पर लाखनमाजरा के पास होटल में खाना खाने के लिए गाड़ी खड़ी कर दी।
विज्ञापन
खाना खाकर जब सचिन होटल से निकला उसके पीछे वह और मोनिका बच्चों सहित आ रहे थे। सचिन गाड़ी में बैठा ही था कि अचानक सफेद रंग की गाडी में 2-3 युवक सवार होकर आए और सचिन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह बेटे को बचाने आई तो उसके पैर में गोली मार दी। हमलावर उसके बेटे का मोबाइल फोन लेकर अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। सिर व पेट में गोलियां लगने से सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन अज्ञात युवकों ने उसके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन
10 से 15 गोली लगी है सचिन को, पीजीआई का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने गुूरुग्राम निवासी सचिन का शव पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचा दिया। पुलिस ने पीजीआई के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि सचिन को 10 से 15 गोली मारी गई हैं। पुलिस को शक है कि सचिन का गुरुग्राम से ही पीछा किया जा रहा था। ऐसे में उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि वारदात का सुराग लग सके।
ये लिखा पोस्ट में
Rohit Godara Kapurisar
राम राम सभी भाइयों को भाइयों। मैं रोहित गोदारा गोल्डी बरार आज ये जो गुरुग्राम का बुकी (सचिन गोदा) जो खुद को दिल्ली का सबसे बड़ा (बुकी) मानता था। जिसकी आज लखन माजरा, हरियाणा ! में होटल पे हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिमेदारी हम लेते हैं। ये हमारे दुश्मनों कौशल चौधरी और अमित डागर का पार्टनर था। और इन्होंने जो सांचौर मर्डर वाला राजन कुरुक्षेत्र में मारा था। उसको हमारा भाई बताते हैं। हम उस राजन को नी जानते। हमारा जो भाई राजन है। वो नूह जेल में बंद हैं।
मृतक का भाई बोला, बुकी नहीं था सचिन, स्क्रैप का करता था कारोबार
वहीं, मृतक सचिन के भाई अमित ने बताया कि सचिन स्क्रैप का कारोबार कारोबार करता था। साथ में प्रॉपर्टी डीलर भी था। वह बुकी नहीं था, बल्कि पोस्ट के बारे में अमित ने कहा कि इसमें सच्चाई नहीं है। पुलिस से मांग है कि उसके भाई की हत्या करने वालों को पकड़ा जाए।
अधिकारी के अनुसार
पुलिस को पोस्ट मिली है, जिसकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। साथ ही मृतक का रिकार्ड भी जुटाया जा रहा है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। -सन्नी सिंह, प्रवक्ता जिला पुलिस।