{"_id":"620414db5c637d15d625fe34","slug":"rohtak-more-recovering-than-getting-new-cases-of-corona-rohtak-news-rtk6379625137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए मरीज मिलने की तुलना में ठीक होने वाले अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए मरीज मिलने की तुलना में ठीक होने वाले अधिक
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में टीका लगवाती युवती। अमर उजाला
कोरोना के नए मरीज मिलने की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। इस सप्ताह होम आइसोलेशन में चल रहे मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ा है। घटते मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली है।
जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बुधवार को कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत हो गया। हालांकि संक्रमण को रोकने के लिए विभाग की ओर से बुधवार को भी 1159 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को जिले में 30 संक्रमित मिले हैं और 139 ठीक हो गए हैं। इसके अलावा 23 अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में होम आइसोलेशन में चल रहे मरीजों की संख्या 270 रह गई है।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31371 हो गई है और इसमें से ठीक होने वालों की संख्या 30503 है। अभी तक कोरोना से उपचार के दौरान 575 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को जिले में महज 293 संक्रमित रह गए हैं, इसमें से 270 घर पर उपचाराधीन हैं। इन सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
फरवरी में कोरोना के मरीजों की स्थिति
तिथि नए संक्रमित ठीक दाखिल कुल संक्रमित घर पर
5 52 84 18 583 565
6 39 110 22 510 488
7 20 56 22 474 452
8 23 95 23 402 379
9 30 139 23 293 270
15 लाख से अधिक का कर दिया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 15 लाख 32 हजार से अधिक कोरोना से बचाव की पहली व दूसरी डोज लगा दी है। बुधवार तक 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को 39398 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
पीजीआईएमएस में 32 मरीज उपचाराधीन, चार की मौत
पीजीआईएमएस में कोरोन के महज 32 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 10 मरीज ऑक्सीजन पर व दो वेंटिलेटर पर हैं। इसमें से बुधवार को 11 नए मरीजों को उपचार के लिए दाखिल किया गया है। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में बुधवार को चार मरीजों की मौत उपचार के दौरान हुई है। हालांकि संस्थान व स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के मौत की पुष्टि ऑडिट के बाद करेगा। संस्थान से तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भी भेजा गया है।