फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, mdu, students ruckus in opposition to vaccent the hostel , protest, haryana

72 घंटे में एमडीयू हॉस्टल खाली करने के नोटिस पर छात्रों का हंगामा

Sat, 11 Jun 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 11 Jun 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
rohtak, mdu, students ruckus in opposition to vaccent the hostel , protest, haryana
वीसी कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक किया हंगामा, दस दिन की मोहलत मिलने पर माने - फोटो : amar ujala
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) प्रशासन की ओर से 72 घंटे में हॉस्टल खाली करने के नोटिस की वजह से काफी संख्या में छात्र बिफर गए। छात्र सुबह ही वीसी कार्यालय पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। बाद में विवि प्रशासन ने छात्रों से बातचीत करके 10 दिन का और मौका दिया तो छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


जन छात्र मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र शुक्रवार सुबह ही वीसी कार्यालय पहुंच गये। वीसी और रजिस्ट्रार की अनुपस्थिति में छात्रों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने एमडीयू प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें हॉस्टलों की मरम्मत कराने की वजह बताकर बरगलाया जा रहा है। जबकि इसकी असल वजह तो कुछ और ही है। इस दौरान छात्र मोहलत देने की मांग पर अड़े रहे तो विवि प्रशासन को झुकना पड़ा। छात्रों की समस्या सुनने पहुंचे पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के हेड एसएस दहिया और ब्वॉयज प्रोवेस्ट अमर सिंह वर्मा ने छात्रों की मांग मान ली।
विज्ञापन


मोर्चा के प्रधान आशीष कुमार ने बताया कि हॉस्टल के विद्यार्थियों को नोटिस दिया गया है कि वे 72 घंटे में हॉस्टल खाली कर दें। उन्होंने कहा कि लॉ की परीक्षाएं चल रही हैं और 18 जून को एचटेट की परीक्षा है। ऐसे में विद्यार्थी हॉस्टल को कैसे खाली कर सकते हैं। अभी तो प्रशासन ने उन्हें 10 दिन की मोहलत दी है। अगर इसके बाद भी हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया तो वह प्रदर्शन को ओर तेज करेंगे। इसके बाद विवि प्रशासन ने छात्रों से बातचीत करके उनकी मांग मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed