{"_id":"5727ad794f1c1b107b5cd097","slug":"rohtak-kidnapping-crime-boy-stadium-sports-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में प्रेक्टिस करने जा रहे बसंतपुर के युवक का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में प्रेक्टिस करने जा रहे बसंतपुर के युवक का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 03 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
अपहरण्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करने जा रहे बसंतपुर निवासी एक युवक का रविवार को बीच रास्ते से अपहरण हो गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद युवक की खोजबीन शुरू हुई। पड़ताल में पता चला कि युवक ने आखिरी बार अपने मोबाइल से जीजा को अपहरण होने का संदेश भेजा था। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर झज्जर के एक युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने जब आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस की तो वह पहले गोरखपुर और बाद में कानपुर मिला। पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए कानपुर रवाना हो गई है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में कार्रवाई की मांग को लेक र अजय के परिजन सोमवार को आईजी संजय कुमार से भी मिले।
दरअसल, बसंतपुर निवासी अजय हुड्डा राजीव गांधी स्टेडियम में प्रेक्टिस करता है। वह प्रतिदिन गांव से शाम को स्टेडियम में आता है। उसके चचेरे भाई यशवीर ने बताया कि अजय रविवार शाम को प्रेक्टिस के लिए स्टेडियम गया था। इसके बाद वह रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई भी सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने अपनी शिकायत में झज्जर के एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जीजा को भेजा मैसेज, मैं खतरे मेें हूं मेरी जान बचाओ
मैं खतरे में हूं मेरी जान बचा लो। कुछ लोगों ने मेरा अपहरण कर लिया है। यह मैसेज अंतिम बार अजय ने अपने मोबाइल से अपने जीजा के मोबाइल पर किया। इसके बाद उसका कोई मैसेज नहीं आया है। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। खरखौदा के बाद से उसके मोबाइल की लोकेशन भी नहीं मिली।
विज्ञापन
जिस पर शक वह गोरखपुर और कानपुर में
परिजनों ने मामले में झज्जर के एक युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित युवक के पिता से पूछताछ की। फिर संबंधित युवक के मोबाइल की लोकेशन का पता किया तो रविवार को वह गोरखपुर की मिली। इसके बाद पुलिस ने लगातार लोकेशन पर नजर रखी तो सोमवार को उसकी लोकेशन कानपुर में मिली। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी को दबोचने के लिए कानपुर रवाना हो गई है।
ये भी पेंच
मामले में सामने आ रहा है कि परिजनों ने जिस युवक पर अपहरण का शक जाहिर किया है उसको अजय ने पुलिस में भर्ती के लिए कुछ रुपये दिये थे। इसके बाद से दोनों के बीच अनबन हो रही थी। अजय के चचेरे भाई यशवीर ने भी बताया कि आरोपी युवक ने अजय से भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ रखे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।