फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak jln canal, water crisis rohtak,

Rohtak News: नहर में आया पानी, नहीं सहनी पड़ेगी परेशानी

Fri, 21 Apr 2023 03:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:24 AM IST
विज्ञापन
rohtak jln canal, water crisis rohtak,
रोहतक। साढ़े पांच लाख की आबादी वाले शहर का पेयजल संकट जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी आने से समाप्त हो गया है। वीरवार को जवाहर लाल नेहरू नहर में दो हजार क्यूसिक पानी आ गया है। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। क्योंकि पानी की कमी के चलते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल सप्लाई में कटौती कर रहा था। पिछले दो सप्ताह से विभाग एक दिन छोड़कर तो कभी एक समय ही पानी की आपूर्ति कर रहा था। अब नहर में पानी आने से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि शहर के आउटर एरिया में पेयजल संकट अभी भी बना रहेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से अलग से इंतजाम किए हुए है। वहां समय-समय पर पानी के टैंकरों की सप्लाई करवाई जाती है। आउटर कॉलोनियों व टेल एंड पर जरूरत के हिसाब से अभी भी पहले की तरह ही पानी के टैंकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


खराब पाइपलाइन बदलने की मिली मंजूरी
एसडीई राजेश कुमार ने बताया कि शहर के डीएलएफ कॉलोनी, गांधी कैंप व माडल टाउन समेत अन्य कॉलोनियों में पाइप लाइन बदलने को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसका जल्द ही पाइप बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। इन पाइपलाइनों को बदलने के लिए सीएम ने घोषणा की थी। कॉलोनियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। पाइप लीकेज की समस्या बहुत ज्यादा आ रही थी। इसके चलते जल्द ही पाइप बदलने का कार्य शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed