फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Jaihind supporters going to Shah rally were detained

Rohtak: शाह की रैली में जा रहे जयहिंद समर्थकों को लिया हिरासत में, सरपंचों को भी रोका

Sun, 29 Jan 2023 03:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 03:40 PM IST
सार

मकड़ौली टोल के पास तैनात रही पुलिस ने कार्रवाई की है। नवीन जयहिंद को शनिवार रात को हिरासत में लिया गया था। नवीन जयहिंद ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध का एलान किया था।

विज्ञापन
Rohtak: Jaihind supporters going to Shah rally were detained
शाह की रैली में जा रहे जयहिंद समर्थक हिरासत में - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की गोहाना में होने वाली रैली में जा रहे जयहिंद समर्थकों को पुलिस ने मकड़ौली टोल प्लाज के पास रोककर हिरासत में ले लिया। साथ ही दो सरपंचों को भी सदर थाने में ले जाया गया है। बाकि जगह जिले में शांतिपूर्ण माहौल रहा। कहीं पर जाम लगाने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


जसिया में एक दिन पहले हुई सरपंचों की रैली में जयहिंद ने घोषणा की थी कि वे रविवार को गोहाना में हो रही अमित शाह की रैली में जाएंगे और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। पुलिस ने रात आठ बजे ही नवीन जयहिंद को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


उस दौरान नवीन ने समर्थकों से कहा था कि वे रैली में जाकर अपना विरोध जताएंगे। रविवार को करीब 11 बजे नवीन जयहिंद के समर्थक सेक्टर छह स्थित बाग में एकत्रित हुए, जहां से हाथों में झंडे व बैनर लेकर गोहाना के लिए रवाना हो गए। युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो हाथ में जयहिंद सेना के झंडे लिए हुए थे। मकड़ौली टोल पर डीएसपी यशपाल खटाना के नेतृत्व में पहले से पुलिस तैनात थी। समर्थकों को तत्काल हिरासत में लेकर बस में बैठाकर ले जाया गया। इस दौरान 50 से 60 समर्थक नारेबाजी करते रहे। इससे पहले पुलिस ने दो सरपंचों को भी गोहाना की तरफ जाने से रोक दिया। उनको सदर थाने में बैठाकर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed