फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Jai Hind's controversial words

Rohtak: जयहिंद के विवादित बोल- चुनाव में शराब न लें, नकद ले लें

Sun, 14 Apr 2024 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 11:17 PM IST
सार

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोर कमांडर जनता को जागरूक करेंगे। नेताओं को माला पहनाने से पहले अपने मां-बाप व दादा-दादी को माला पहनाएं। 19 मई को पहरावर जमीन पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 121 लोगों की कमेटी में 36 बिरादरी के लोग होंगे।

विज्ञापन
Rohtak: Jai Hind's controversial words
सेक्टर 6 स्थित टेंट में अपनी बात रखते जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनाव में कोई भी शराब न लें, चाहे नकद ले लें। जाति व धर्म के आधार पर वोट न डालें। शराब न पीएं। चुनाव में नकली या महंगी बोतल में सस्ती शराब मिलती है। शराब के बजाय घी ले लें, वह भी देसी। इसमें कोई दिक्कत नहीं हैं। यह विवादास्पद बयान जयहिंद सेना के प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद रविवार को सेक्टर छह में बाग के पास अपने तंबू में जयहिंद सेना के कोर कमांडरों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के बाद दिया।

विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि कोर कमांडरों की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा और कोर कमांडरों को जनसेवा के किए काम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोर कमांडर पिछले 3 साल से जनता की आवाज उठा रहे हैं। चुनाव को देखते हुए जनता जागे नेताओं पर सवाल दागे मुहिम शुरू की गई है। कोर कमांडर इस मुहिम को लेकर जनता के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताओं का रास्ता रोकना या पथराव करना गलत है। लोग उन्हें बुलाएं और उनसे सवाल करें। उन्होंने कहा कि कोर कमांडरों की अगली बैठक 28 अप्रैल को होगी। इसमें अपने साथ मुहिम में जोड़े गये लोगों को साथ लाएंगे। उनकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा 19 मई को पहरावर जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। भगवान परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव भी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed