फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, jaat reservation, police, protest, haryana

गांवों में जाकर लोगों को समझा रहे हैं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

Wed, 01 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
rohtak, jaat reservation, police, protest, haryana
गांव पहुंचकर की आंदोलन नहीं करने की अपील - फोटो : amar ujala
पांच जून को आंदोलन के एलाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने गांवों की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को आंदोलन में नहीं शामिल होने की अपील करने के साथ समझा भी रहे हैं। हालांकि अधिकतर ग्रामीण अधिकारियों की बातों को मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को बोहर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से धरना नहीं देने की अपील की, लेकिन लोगों ने कहा कि वह धरना जरूर देंगे लेकिन धरना शांतिपूर्ण होगा। महम एसडीएम प्रदीप अहलावत ने मंगलवार को कार्यालय में सभी नंबरदारों और ग्रामसचिवों के साथ मीटिंग की। सभी से शांति और भाईचारा रखने के लिए विचार विमर्श किया गया। कहा कि अधिकारीगण विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे और जनसाधारण की सभी प्रकार की समस्याओं को सुनेंगे। साथ-साथ इलाके में शांति और सभी बिरादरियों में भाईचारा बनाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज समाज को एक साथ जोड़कर, सभी जाति बिरादरी के लोगों को साथ लेकर भाईचारा, सौहार्द और समन्वय बनाकर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान महम के डीएसपी गुरदयाल सिंह व नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केवल राजीव गांधी स्टेडियम के सामने कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन

जिलाधीश अतुल कुमार ने राजीव गांधी खेल परिसर के सामने स्थित सेक्टर-6 के खाली मैदान की जगह को रैली एवं धरना-प्रदर्शन के लिए तय कर दिया है। पुलिस अधीक्षक व एसडीएम को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने है कि इसके अलावा शहर में और कहीं भी धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।  जिलाधीश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-10, न्यायालय परिसर, पीजीआई, एमडीयू, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, शीला बाईपास, सोनीपत स्टैंड, मेडिकल मोड़ और गोहाना स्टैंड आदि स्थानों पर अक्सर विभिन्न संगठनों द्वारा रैली एवं धरना-प्रदर्शन किया जाता है। लेकिन अब इन जगहों पर धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य स्तरीय चिकित्सा संस्थान होने के चलते पीजीआई में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। नागरिक अस्पताल, न्यायालय परिसर, लघु सचिवालय, तहसील व बाजारों में भी लोगों की काफी संख्या होती है। उपरोक्त स्थानों पर रैली व धरना प्रदर्शन के कारण यातायात में व्यवधान आता है, जिससे ट्रैफिक जाम लग जाता है। इस कारण रैली एवं धरना प्रदर्शन के लिए शहर से बाहर जगह तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने आपसी भाईचारा बनाए रखने का किया आह्वान

महम। एसडीएम ने प्रदीप अहलावत ने मंगलवार को सब डिविजन में शामिल गांवों के नंबरदारों और ग्राम पंचायत की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, अधिकारी जल्द गांव में दौरान कर ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी जाति और बिरादरी के लोग आपसी समन्वय बनाकर चलें। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा और डीएसपी गुरदयाल भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed