फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, haryana, crime, police, transfer

राकेश आर्य होंगे जिले के नये कप्तान, शशांक आनंद का जींद तबादला

Tue, 05 Jul 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 05 Jul 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल के कार्यकाल में नेपाली युवती से गैंगरेप और एआईपीएमटी पेपर लीक जैसे कई संगीन केस सुलझाने वाले एसपी शशांक आनंद अब जींद की कमान संभालेंगे। शासन ने उनका तबादला जींद कर दिया है। उनकी जगह पर जींद से आए राकेश आर्य जिले के नये कप्तान होंगे। दो चर्चित मामलों को सुलझाने के लिए भले ही शशांक आनंद को लोगों की सराहना मिली हो, लेकिन जिले में बढ़ते अपराध के कारण उनकी आलोचना होने लगी थी। व्यापारियों की हत्या और रंगदारी आदि मामलों पर आनंद को व्यापारियों एवं लोगों का विरोध झेलना पड़ा। सिविल लाइन थाने में दो युवकों की पिटाई का मामला हो या व्यापारी को सरेआम गोली मारने का मामला। उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। व्यापारियों के मामले में तो कुछ व्यापारियों ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उनकी सीएम से शिकायत भी की थी। वहीं, सिविल लाइन थाने में मारपीट के मामले में मानवाधिकार आयोग ने पुलिस को नोटिस भेजकर जवाब मांग रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed