{"_id":"6441b2030a3b25fae30561a4","slug":"rohtak-gym-operator-murder-case-rohtak-crime-rohtak-news-c-17-roh1019-129482-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक हत्याकांड : शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी बदले, देशराज ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम संचालक हत्याकांड : शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी बदले, देशराज ने संभाली कमान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिम संचालक हत्याकांड में वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की एक टीम ने राजस्थान में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। शिवाजी कालोनी थाने के नए प्रभारी देशराज का कहना है कि अपनी तरफ से पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। उम्मीद है जल्द कामयाबी मिलेगी। वहीं, इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को सिटी थाने का प्रभारी लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर कालोनी निवासी रवींद्र ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि अशोका मोड़ पर उसका जिम है। कई दिन पहले सनसिटी के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। युवक ने गोली मारने की धमकी दी थी। सोमवार शाम को अपने भाई सुखविंद्र व मामा बलवान के साथ कार से घर जा रहा था। रास्ते में सनसिटी के युवक ने अपने साथियों के साथ कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसके भाई सुखविंद्र की मौत हो गई। जबकि वह और उसका मामा घायल हो गए। शिवाजी कालोनी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।