{"_id":"574c9bde4f1c1b7d28109e41","slug":"rohtak-government-cm-resignation-home-minister-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पूरी तरह नाकाम, सीएम इस्तीफा दें : पूर्व गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पूरी तरह नाकाम, सीएम इस्तीफा दें : पूर्व गृहमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 31 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश में हुए दंगों को लेकर कांग्रेस नेताओं के सरकार पर हमले लगातार जारी हैं। यह हमला प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में डीजीपी और गृह सचिव की लापरवाही सामने आने के बाद ज्यादा तेज हो गया है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर का नैतिकता के आधार पर इस्तीफा ही मांग लिया।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण फरवरी में हुए दंगे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा कानून की धज्जियां उड़ी। सरकार की नाकामी की सच्चाई उस समय सामने आ गई, जब प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट में पुलिस व गृह विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताई गई। इन सभी की जिम्मेदारी खुद सीएम के पास है इसलिए सीधे तौर पर उनकी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि आम जनता भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस समय प्रदेश में भय का माहौल है, जिसे भाजपा सरकार दूर नहीं कर पा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आम आदमी ही सुरक्षित नहीं है तो विकास की बात बहुत दूर हो जाती है।