फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, finance minister, pension, captain abhimanyu, haryana

पेंशन को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम : कैप्टन अभिमन्यु

Fri, 17 Jun 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 17 Jun 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
rohtak, finance minister, pension, captain abhimanyu, haryana
कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : अमर उजाला
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार इस मामले में सकारात्मक सोच के साथ पुनर्विचार कर रही है, जल्द ही सभी कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अपने आवास पर वार्ता में वित्तमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर हाल ही में एक पत्र जारी हुआ है, जिसको लेकर कई प्रकार के भ्रम फैलाए जा रहे हैं। पेंशन के लिए निर्धारित मानकों को जनता के हित में लचीला किया जा सकता है और इस मामले में किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा सरकार पिछली सरकार की भ्रष्ट व्यवस्थाओं को सही कर रही है। डेढ़ साल में कांग्रेस द्वारा खोदे गए गड्ढों को भरा गया है। चार लाख बच्चों का फर्जी अकाउंट, दो लाख बुजुर्गों को सम्मान पेंशन का अनुचित लाभ, पांच से सात लाख लोगों के नाम पर केरोसिन घोटाला उजागर कर 1000 करोड़ सालाना धन बचाया है।
विज्ञापन


दंगों का निवेश पर आंशिक प्रभाव

मंत्री ने कहा कि दंगे से किसी भी स्थान पर होने वाले निवेश पर आंशिक प्रभाव जरूर होता है। सरकार प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में केवल डेढ़ प्रतिशत लोगों को ही सरकारी नौकरियां मिल सकती हैं। बचे 98 फीसदी लोगों को रोजगार दिलवाने के लिए प्रदेश में नए उद्योग व निवेश होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुद्दों पर रखा पक्ष

- रोहतक में इंटरनेट सेवाएं जल्द शुरू होने की उम्मीद, खुद करेंगे उच्च स्तर पर बातचीत
- राज्यसभा चुनाव मामले में निर्वाचन आयोग जांच कर रहा है, जल्द ही स्थिति होगी स्पष्ट, किसने खेला और कैसे खेला खेल
- सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उपद्रव में शामिल लोगों की संपत्ति के मामले की कर रहे मानीटरिंग
- आनलाइन कर दी गई है हर व्यवस्था, इससे सी फार्म की संख्या बढ़ी है। बैग, सूटकेस, खोखा जैसी चीजें हुई बंद, इंस्पेक्टरी राज को किया समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed