फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, electricity, worker, cut, electricity workers, protest, may, haryana rohtak

बिजली निगम से 10000 कर्मचारी हटाए, 100 से ज्यादा सस्पेंड, 28 हजार का वेतन काटा

Sun, 15 May 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 15 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
rohtak, electricity, worker, cut, electricity workers, protest, may, haryana rohtak
धरना-प्रदर्शन - फोटो : Demo pic
बिजली निगम ने अपने आंदोलनकारी कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश में बिजली निगम की सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण 38100 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। निगम में आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों को हटा दिया है। जबकि स्थाई कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। 11 मई को अवकाश पर रहने वाले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। कार्रवाई के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारी नेताओं ने फिर से काम ठप करने और हरियाणा बंद की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश की 23 सब डिवीजनों को ठेके पर देने का फैसला लिया है। इनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इसके विरोध में प्रदेश में 11 मई को 34 हजार में से लगभग 28 हजार बिजली कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे थे। इसके लिए 18 अप्रैल को सभी सर्कल ऑफिस में छुट्टी का आवेदन कर दिया गया था। हालांकि कर्मचारियों के एक साथ अवकाश पर जाने के कारण बिजली व्यवस्था काफी जगह चरमरा गई थी। अब निगम ने सामूहिक अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बिजली निगम में इस समय स्थाई, कांट्रेक्ट अस्थाई व आउटसोर्स पर कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल आदि जिलों के 100 से ज्यादा स्थाई कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लगभग 10 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को हटा दिया गया है और उनको कार्यालयों में नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, अवकाश पर रहने वाले सभी 28 हजार कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन



बिजली निगम में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को बदलने के लिए ठेकेदारों से कहा गया है। क्योंकि वे निगम विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। वहीं कुछ स्थाई कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है और सामूहिक अवकाश पर रहने के कारण सभी का एक दिन का वेतन काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानचंद, एसई बिजली निगम, रोहतक।

कर्मचारियों पर जिस तरह की कार्रवाई की गई है, उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक कर्मचारियों को काम पर नहीं लिया जाता और कार्रवाई वापस नहीं होती है तब तक आंदोलन किया जाएगा।  सर्कल बंद करने के साथ ही हरियाणा भी बंद किया जाएगा।
देवेंद्र हुड्डा, बिजली कर्मचारी नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed