फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, electricity, rohtak worker, cut, electricity workers, protest, may, haryana rohtak

बिजली निगम कर्मचारी कल से बंद करेंगे ऑफिस, उपभोक्ता फिर होंगे परेशान

Sun, 15 May 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 15 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
rohtak, electricity, rohtak worker, cut, electricity workers, protest, may, haryana rohtak
बिजली संकट - फोटो : Demo pic
प्रदेश में बिजली संकट बढ़ सकता है। सामूहिक अवकाश पर गए बिजली कर्मचारियों पर निगम की बड़ी कार्रवाई से कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया है। अब कर्मचारी सोमवार से पूरे प्रदेश में ऑफिसों पर ताले लगाएंगे। इस बार सामूहिक अवकाश एक दिन का नहीं होगा, बल्कि कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई वापस लेने तक जारी रहेगा। चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक ऑफिस नहीं खोले जाएंगे। तय है कि भीषण गर्मी में उपभोक्ता फिर परेशान होंगे और उनको बिजली सप्लाई में समस्या से जूझना पड़ेगा। गुस्साए कर्मचारियों ने हरियाणा बंद तक की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में 11 मई को सामूहिक अवकाश पर गए कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई है। प्रदेश में 10 हजार ठेका कर्मचारी हटाना, 100 से ज्यादा सस्पेंड करना और 28 हजार का वेतन काटना कर्मचारी नेता पूरी तरह से गलत बता रहे हैं। इसके लिए बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर दी गई है। कर्मचारी नेताओं की मानें तो सोमवार से उन सभी सर्कल ऑफिसों के कर्मचारी पूरी तरह से अवकाश पर रहेंगे, जहां-जहां किसी भी कर्मचारी पर कार्रवाई की गई है। इनमें रोहतक, पानीपत, सोनीपत, करनाल, अंबाला, यमुनानगर आदि जिले शामिल हैं। जहां कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, वहां सर्कल ऑफिसों पर ताले जड़े जाएंगे और प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मियों के बड़े आंदोलन से आमजन की परेशानी बढ़ेगी। क्योंकि 11 मई को केवल एक दिन के सामूहिक अवकाश के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन


रोहतक के सभी ठेका कर्मी हटाए, 9 को सस्पेंड किया गया

सबसे बड़ी कार्रवाई रोहतक में हुई है। यहां से सभी ठेका कर्मियों को हटा दिया गया है और यहां 9 सरकारी कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इन सभी पर विभाग विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के लिए कार्रवाई की गई है। एसई ज्ञानचंद ने ठेकेदार को जल्द ही नए कर्मी भर्ती करके देने के लिए पत्र लिखा है। 11 मई को सामूहिक अवकाश पर रहने वाले 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की भी संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हम किसी भी हालत में कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस तरह से कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, उससे लगता है कि सरकार कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होगा और जितनी कार्रवाई की जाएगी, उतना ही आंदोलन बढ़ता चला जाएगा।

बिजेंद्र बेनीवाल, वरिष्ठ नेता ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर।

हमने सोमवार से उन सभी सर्कल में कार्यालयों को बंद करने का फैसला लिया है, जहां एक भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अगर कार्रवाई वापस नहीं हुई तो हम बिजली ही नहीं, पूरा हरियाणा बंद कर देंगे।
देवेंद्र हुड्डा, प्रधान ऑल हरियाणा पावर वर्कर्ज यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed