{"_id":"67d3aa22deac70c4ca08d8cb","slug":"rohtak-district-bar-election-on-march-17-2576-lawyers-will-cast-their-votes-for-remaining-four-posts-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक जिला बार चुनाव: 17 मार्च को 2576 वकील डालेंगे चार शेष पदों के लिए वोट, इन पदों के लिए होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक जिला बार चुनाव: 17 मार्च को 2576 वकील डालेंगे चार शेष पदों के लिए वोट, इन पदों के लिए होगा मतदान
Fri, 14 Mar 2025 09:31 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:31 AM IST
सार
हाईकोर्ट के आदेश के बाद बार काउंसिल ने शेष बचे चार पदों उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का 17 मार्च को चुनाव कराने का पत्र जारी किया है, जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं।।
विज्ञापन
रोहतक जिला बार एसोसिएशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 17 मार्च को शेष बचे चार पदों उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए 2576 वकील वोट डालेंगे। बार काउंसिल की अनुमति से मतदाता सूची में 288 वोट और जोड़े गए हैं। दीपक हुड्डा को पहले ही प्रधान निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। क्योंकि दूसरे प्रत्याशी अरविंद श्योराण को बार काउंसिल की कार्रवाई के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इधर, अदालत में विचाराधीन चुनाव के मामले में 18 मार्च को सुनवाई का समय दिया गया है।
विज्ञापन
28 फरवरी को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव होना था, लेकिन सिविल कोर्ट के फैसले के बाद बार काउंसिल ने अगले आदेशों तक चुनाव स्थगित कर दिया था। इसी बीच बार काउंसिल की अनुशासनत्मक कमेटी ने वर्क सस्पेंड मामले में प्रधान पद के प्रत्याशी अरविंद श्योराण का वकालत का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद चार सदस्यीय चुनाव कमेटी ने श्योरण से जवाब मांगा। साथ ही संतोषजनक जवाब न मानकर कमेटी ने अरविंद को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दे दिया था। साथ ही एकमात्र बचे प्रधान पद के प्रत्याशी दीपक हुड्डा को प्रधान निर्वाचित घोषित कर दिया था। इसी बीच एडवोकेट सुरेंद्र लौरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव कराने की मांग की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बार काउंसिल ने शेष बचे चार पदों उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का 17 मार्च को चुनाव कराने का पत्र जारी किया है, जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं।।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
17 मार्च को उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए चुनाव होगा है। चुनाव की तैयारी कर ली गई है। बार काउंसिल, डीसी व एसपी को पत्र भेजा जा चुका है। बार काउंसिल की अनुमति से 2576 मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। -एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन।