फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak District Bar Election: Deducted votes will added, Election Officer sought applications till 19 February

रोहतक जिला बार चुनाव: काटी गई वोट जोड़ी जाएंगी, चुनाव अधिकारी ने 19 फरवरी तक मांगे आवेदन

Sat, 15 Feb 2025 11:53 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से 28 फरवरी को चुनाव करवाए जा रहे हैं। वोट बनवाने के लिए बार के 3536 वकीलों ने शपथ पत्र व फीस जमाकर आवेदन किया था। जांच में 1200 से ज्यादा अपात्र मानकर काट दी गई थी। इससे कई दिन से वकीलों के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
Rohtak District Bar Election: Deducted votes will added, Election Officer sought applications till 19 February
जिला बार चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला बार चुनाव में मतदाता सूची को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी करके 19 फरवरी तक उन वकीलों से दस्तावेज के साथ आवेदन मांगे हैं, जिनकी वोट कट गई थी। माना जा रहा है कि चुनाव अधिकारी सीओपी नंबर व दूसरे के नंबर से पैमेंट करवाने वाले वकीलों को कुछ राहत दे सकते हैं। 

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की ओर से 28 फरवरी को चुनाव करवाए जा रहे हैं। वोट बनवाने के लिए बार के 3536 वकीलों ने शपथ पत्र व फीस जमाकर आवेदन किया था। जांच में 1200 से ज्यादा अपात्र मानकर काट दी गई थी। इससे कई दिन से वकीलों के बीच विवाद चल रहा है। प्रधान का चुनाव लड़ रहे निवर्तमान प्रधान अरविंद श्योराण ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन


सैकड़ों वकीलों के साथ बैठक करके काटी गई वोट दोबारा जोड़ने की मांग की। दूसरे प्रत्याशी दीपक हुड्डा ने मांग पत्र देकर काटी गई वोटों में पात्र वकीलों की वोट जोड़ने की मांग की। ऐसे में चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रदीप मलिक ने शनिवार को पत्र जारी कर कहा है कि जिन वकीलों की वोट कटी हैं, वे पुख्ता तथ्यों के साथ 19 फरवरी तक आवेदन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed