फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak-Delhi road will be closed again after four days

Rohtak News: चार दिन बाद दोबारा बंद होगा रोहतक-दिल्ली मार्ग

Fri, 24 Jan 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rohtak-Delhi road will be closed again after four days
रोहतक-दिल्ली मार्ग पर मस्तनाथ विवि के सामने फुटओवर ब्रिज को तोड़ते ठेकेदार के कर्मचारी व नीचे स
मस्तनाथ मठ के सामने बने फुटओवर ब्रिज को तोड़ने के लिए चार दिन बाद रोहतक दिलली मार्ग पूरी तरह बंद किया जाएगा। तब तक ठेकेदार बीच के हिस्से को छोड़कर साइड से पुल के ढांचे को तोड़ेगा। जरूरत पड़ने पर बीच के हिस्से को बुलडोजर की मदद से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 17 जनवरी को सूचना जारी की गई थी कि दिल्ली रोड पर बाबा मस्तनाथ के पास बने फुट ओवरब्रिज को कंडम होने के कारण सरकार ने तोड़ने का निर्देश दिया है। इसके कारण रोहतक से दिल्ली व दिल्ली से रोहतक की तरफ का मार्ग बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

ऐसे में वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जाता है। 19 जनवरी को मस्तनाथ विवि स्थित केंद्र पर न्यायिक अधिकारियों के लिए परीक्षा थी, जिसके चलते प्रशासन ने काम रुकवाकर मार्ग खुलवा लिया। ठेकेदार ने बताया कि तभी से वे पुल के साइड के हिस्से को हटाने का कार्य कर रहे हैं। बीच के हिस्से को चार दिन बाद हटाएंगे। तब प्रशासन को सूचित कर सड़क बंद करवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों की परीक्षा के चलते रविवार को मार्ग को दोबारा खोलना पड़ा। अभी ठेकेदार की तरफ से दोबारा मार्ग को बंद करने की मांग नहीं आई है। जब भी मांग आएगी, मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह, प्रभारी ट्रैफिक थाना पूर्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed