{"_id":"6a63d61030f710204105775e","slug":"rohtak-defeated-sirsa-by-seven-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-893361-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक ने सिरसा को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक ने सिरसा को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-3 में पटौदी ट्रॉफी के लिए शुक्रवार को रोहतक और सिरसा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रोहतक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरसा को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। सिरसा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके जवाब में रोहतक की टीम ने 24 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सिरसा के बल्लेबाज अभिजोत सिंह ने 23 गेंदों में 21 रन, अभिषेक नोजल ने 46 गेंदों में 20 रन, सुखलीन सिंह ने 25 गेंदों में 15 रन और कनिष्क चौहान ने 36 गेंदों में 15 रन बनाए। रोहतक के गेंदबाज मयंक झांगू ने 10 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। तनमय बलोदा ने 9.2 ओवर में 19 रन और आशीष सिवाच ने छह ओवर में 21 रन देकर दो-दो विकेट लिए, जबकि शुभम लांबा ने तीन ओवर में 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
रोहतक की ओर से बल्लेबाजी में परीक्षित राठी ने 65 गेंदों में 55 रन, आशीष सिवाच ने 27 गेंदों में 36 रन, निशांत सिंधु ने 30 गेंदों में 19 रन और निधीष गौड़ ने दो गेंदों में चार रन बनाए। सिरसा के गेंदबाज इशान खुराना ने दो ओवर में पांच रन, कनिष्क चौहान ने नौ ओवर में 37 रन और माधव ने सात ओवर में 39 रन देकर एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
भिवानी ने चरखी दादरी को 127 रनों से हराया
भिवानी ने चरखी दादरी को 127 रनों से हराकर मुकाबला जीता। भिवानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 284 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चरखी दादरी की टीम 43 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। बारिश के कारण मैच का फैसला वीजेडी मैथड से हुआ।
भिवानी के बल्लेबाज मयंक शांडिल्य ने 69 गेंदों में 86 रन, पार्थ नागिल ने 70 गेंदों में 48 रन, विशाल चौहान ने 39 गेंदों में 37 रन और शिवम जितेंद्र ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए। चरखी दादरी के गेंदबाज रोहित डुलगच ने आठ ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट, गौरव यादव ने 10 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट, मंथन सांगवान ने सात ओवर में 37 रन और सागर कुहाड़ ने सात ओवर में 43 रन देकर एक-एक विकेट लिया।
एचसीए-सी ने फतेहाबाद को 30 रन से हराया
हरियाणा क्रिकेट एकेडमी-सी (एचसीए-सी) और फतेहाबाद की टीम के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा। एचसीए-सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में सात विकेट पर 223 रन बनाए। इसके जवाब में फतेहाबाद की टीम 35.1 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई। एचसीए-सी ने यह मुकाबला 30 रन से जीत लिया। बारिश के कारण खेल रुकने के बाद वीजेडी मैथड से मैच का फैसला किया गया।