फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak defeated Kurukshetra and made it to the finals

Rohtak News: रोहतक ने कुरुक्षेत्र को हराकर फाइनल में जगह बनाई

Sun, 20 Jul 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rohtak defeated Kurukshetra and made it to the finals
ईशांत भारद्वाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सुल्तानपुर क्रिकेट मैदान गुरुग्राम में आयोजित इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रोहतक ने कुरुक्षेत्र को हराकर फाइनल में जगह बना ली। रोहतक के ईशांत भारद्वाज ने चार विकेट लिए व आशीष सिवाच ने 67 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही व 12 रन पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद भारत व निर्माण ने पारी को संभाला व दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। कुरुक्षेत्र की पूरी टीम 43.5 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की ओर से भारत ने 59, निर्माण ने 26 व कर्ण ने 27 रन बनाए। रोहतक की ओर से ईशांत भारद्वाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.5 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा राहुल राठी ने दो, निशांत सिंधु व शुभम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जवाब में रोहतक की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही व 22 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद आशीष सिवाच व सर्वेश ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़कर रोहतक को जीत के करीब पहुंचाया। रोहतक की टीम ने 25.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता।

रोहतक की ओर से आशीष सिवाच ने 70 गेंदों पर 6 चौके व चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। इसके अलावा सर्वेश ने 40 गेंदों पर पांच चौकों व चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।

ईशांत भारद्वाज

ईशांत भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed