फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak crime, jail assistant superintendent bribery case rohtak

Rohtak News: सुनारिया जेल का सहायक अधीक्षक बिचौलिये सहित एक लाख रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
rohtak crime, jail assistant superintendent bribery case rohtak
20सीटीके40......... रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार सुनारिया जेल के सहायक अधीक्षक जोगेन्द्र सि
रोहतक। विजिलेंस ने प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सुनारिया जेल के सहायक अधीक्षक जोगेंद्र सिंह व बिचौलिए सुनारिया खुर्द के दुकानदार अनिल को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने कार्रवाई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में अंजाम दिया। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी विजिलेंस सुमित कुमार ने बताया कि महम चौबीसी के गांव भैणी महाराजपुर निवासी कृष्ण कुमार ने वीरवार को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसका राशन डिपो है। उसके बेटे जोगेंद्र व पड़ोस के युवक संदीप को 12 जनवरी 2023 को आरपी एक्ट के तहत जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। दोनों सुनारिया जेल में बंद हैं। संदीप गांव के नाते से उसका भाई लगता है। 13 अप्रैल को जेल के लैंडलाइन नंबर से उसके मोबाइल पर संदीप का फोन आया। उसने बताया कि सुनारिया जेल का सहायक अधीक्षक जोगेंद्र सिंह उसे काफी परेशान कर रहा है। उसको पहले भी चक्की में डाल दिया था। अब फिर प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही परेशान न करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। फिर संदीप ने कहा कि सहायक जेल अधीक्षक के मोबाइल नंबर पर बात कर लेना।
विज्ञापन

उसने जेल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर बात की तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद व्हाट्सअप कॉल आई और संदीप को परेशान न करने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। साथ ही कहा कि वह रिश्वत की यह राशि खुद न लेकर सुनारिया गांव निवासी अनिल के माध्यम से लेगा। डीएसपी के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। सबसे पहले विजिलेंस ने सुनारिया गांव में छापा मारकर दुकानदार अनिल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते काबू किया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ विजिलेंस की टीम सुनारिया जेल पहुंची और सहायक जेल अधीक्षक जोगेंद्र सिंह को रिश्वत मांगने व साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

प्रदेश की सुरक्षित जेल मानी जाती है सुनारिया, राम रहीम भी यहीं बंद
प्रदेश के अंदर सुनारिया जेल में सबसे सुरक्षित माना जाता है। यहीं कारण है कि 2017 से प्रदेश सरकार ने सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यहीं पर रखा है। इसके अलावा 3 हजार के करीब बंदी व कैदी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंंस ने पहले बिचौलिए अनिल को जेल सहायक अधीक्षक के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसके बाद जेल से सहायक अधीक्षक जोगेंद्र को काबू किया। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। अगर कोई रिश्वत मांगता है तो तत्काल फ्री नंबर 1064 व 18001802022 व व्हाट्सअप नंबर 9417891064 पर या पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक मंडल के नंबर 01262-668686 पर शिकायत दे सकते हैं।
सुमित कुमार, डीएसपी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed