फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, college, degree, roll number, haryana rohtak

बीए की डिग्री पूरी होने तक रहेगा एक ही रोल नंबर

Thu, 19 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 19 May 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
rohtak, college, degree, roll number, haryana rohtak
बीए की डिग्री पूरी होने तक रहेगा एक ही रोल नंबर - फोटो : Getty
कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए जरूरी खबर है। इस साल कालेजों में दाखिला प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी, जो 30 जून तक चलेगी। इसमें पहली मेरिट लिस्ट संभावित 5 जुलाई, दूसरी 8 तो तीसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को लगेगी। अबकी बार प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को एक रोल नंबर दिया जाएगा जो तीन साल की डिग्री पूरी होने तक यही रहेगा। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को शुरू दो दिवसीय ऑनलाइन एडमिशन ट्रेनिंग में यह जानकारी दी गई। डिप्टी डायरेक्टर अरुण जोशी व सॉफ्टवेयर इंजीनियर दलजीत सिंह ने विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. जोशी ने बताया कि विद्यार्थी तीन प्रकार से अपनी दाखिला फीस जमा करा सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ  पटियाला की ऑनलाइन बैंकिंग द्वारा किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेेडिट कार्ड द्वारा या फीस चालान के माध्यम से जमा कराई जा सकेगी। विद्यार्थी मेरिट लिस्ट घर बैठे वेबसाइट, फेसबुक पेज और कालेज एप पर भी देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में आए हुए विद्यार्थियों को दाखिला फीस भरने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। ट्रेनिंग के पहले दिन करीब 122 प्राचार्यों, प्राध्यापकाें, नोडल अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें रोहतक के आठ, झज्जर की ग्यारह व सोनीपत के तीन महाविद्यालयों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश श्योराण ने बताया कि बृहस्पतिवार को भिवानी जिले के दस व रेवाड़ी जिले के आठ महाविद्यालय भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed