{"_id":"c111bb8421b610026a56568ce5704f7a","slug":"rohtak-boy-wil-cover-repblic-day-parede-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गूंजेंगी हरियाणा के संपूर्ण की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गूंजेंगी हरियाणा के संपूर्ण की आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार 26 जनवरी पर देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम
विज्ञापन
की लाइव कमेंटरी आल इंडिया रेडियो रोहतक के उद्घोषक संपूर्ण सिंह बागड़ी
करेंगे। संपूर्ण लगातार सात बार से कार्यक्रम की कमेंटरी करते आ रहे हैं।
ध्यान रहे कि गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मेहमान होंगे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी मौजूद रहेंगे। सेना की इकाइयां परेड करेंगी। तिलक मार्ग से संपूर्ण सिंह इस पूरी परेड का आंखों देखा हाल रेडियो पर सुनाएंगे। भिवानी स्थित हालू मोहल्ला निवासी संपूर्ण सिंह मंगलवार सुबह 9:50 से 11:30 तक हिंदी में कमेंटरी करेंगे।
इसके लिए दिल्ली में पिछले छह दिन से रिहर्सल जारी है। बागड़ी सूबे के पहले उद्घोषक हैं, जिन्होंने विज्ञान भवन नई दिल्ली में दो बार राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और दो बार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यक्रम की लाइव कमेंटरी की है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम में पांच दिन पीस बेटन रिले की कमेंटरी की थी। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के सूर्य ग्रहण मेले में भी संपूर्ण अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।