{"_id":"573cdd534f1c1b9857ac6f17","slug":"rohtak-bhiwani-board-exam-result-12th-school-topper-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं के परीक्षा परिणाम में पांचवें स्थान पर रोहतक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं के परीक्षा परिणाम में पांचवें स्थान पर रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 19 May 2016 02:53 AM IST
विज्ञापन
इस साल 64.69 फीसदी परिणाम रहा जिले का, 13 फीसदी हुआ सुधार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस साल जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 13 फीसदी पास प्रतिशत बढ़ा है। 64.69 फीसदी परिणाम हासिल करके रोहतक जिला 5वें स्थान पर आ गया है। जबकि पिछले साल 51.79 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ जिला 16वें स्थान पर चला गया था। प्रदेश में सोनीपत जिले का प्रदर्शन इस साल सबसे बेहतर रहा है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर 12 कक्षा का परिणाम बुधवार शाम 4:20 बजे घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर से बेटियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर कीर्तिमान बनाया है। परिणाम घोषित होते ही साइबर कैफे पर विद्यार्थियों की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। जहां कुछ विद्यार्थियों ने मोबाइल पर परिणाम देखा, वहीं कुछ छात्रों को उनके दोस्तों ने फोन कर परिणाम बताया। देर रात तक एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
तीन सालों का जिले का 12वीं का परीक्षा परिणाम
साल-2016 साल-2015 साल-2014
विज्ञापन
जिले में कुल स्कूल: 111 111 111
विद्यार्थी परीक्षा में बैठे: 12,846 15,010 14,571
पास 8,310 7,774 11,506
फेल 2255 3201 971
री-अपीयर 1780 3795 1665
पास प्रतिशत 64.69 51.79 78.97
मनाई खुशियां
12वीं का परिणाम आते ही विद्यार्थियों ने अपनी खुशियां प्राचार्यों और शिक्षकों के साथ शेयर करनी शुरू कर दी। कुछ स्कूलों में विद्यार्थी मिठाई लेकर पहुंचे और सबसे पहले अपने शिक्षकों का मुंह मीठा कराया। फिर उनका आशीर्वाद लेकर इस पल को मोबाइल के कैमरे में कैद भी किया।