फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Bar Association: Lokendra Phogat became bar president for the eighth time

Rohtak Bar Association: लोकेंद्र फौगाट के सिर सजा ताज, रिकॉर्ड आठवीं बार बने प्रधान

Fri, 16 Dec 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 11:35 PM IST
सार

रोहतक बार चुनाव में रोहित महासचिव, कर्ण सिंह नारंग उप प्रधान बने हैं। वहीं प्रधान बने जोजो ने एकतरफा मुकाबले में 943 मतों से मात दी है। 2021 व 2019 में भी संजू को हरा चुके हैं। यामिनी देशवाल सह सचिव व सतीश आर्य लाइब्रेरी इंचार्ज के तौर पर जीते है। 

विज्ञापन
Rohtak Bar Association: Lokendra Phogat became bar president for the eighth time
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, करण सिंह नारंग, रोहित सुहाग, यामिनी देशवाल, सतीश आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के सिर प्रधान का ताज सजा। उन्होंने अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ दिया। वे आठवीं बार प्रधान बने, जो जिला बार के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्रधान बनने का रिकॉर्ड है। शुक्रवार को हुए चुनाव में जोजो प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी संजीव बतरा उर्फ संजू को 943 वोटों से हरा दिया।

विज्ञापन


इससे पहले जोजो 2019 व 2021 में भी संजीव बतरा को हरा चुके हैं। वहीं, कर्ण सिंह नारंग उप प्रधान, रोहित सुहाग महासचिव, यामिनी देशवाल सह सचिव व सतीश आर्य लाइब्रेरी इंचार्ज बने। विजेता प्रत्याशियों के साथी वकीलों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया और पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह आठ बजे जिला बार हॉल में बने सात बूथों में मतदान शुरू हुआ। 11 बजे तक 450 वकीलों ने वोट डाली थी। हल्की ठंड के बीच सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ-साथ मतदान भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक 3109 वकीलों में से 2732 वकीलों ने अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 सदस्यीय चुनाव कमेटी की देखरेख में पांच बजे मतगणना शुरू हुई, जो साढ़े आठ बजे तक चली। चुनाव अधिकारी सतबीर नेहरा, सहायक चुनाव अधिकारी आरएन सैनी व जयपाल शर्मा ने चुनाव परिणाम घोषित किया। हालांकि उससे पहले ही समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। 

किसको मिले कितने वोट
प्रधान
प्रत्याशी    वोट                         
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो    1833
संजीव बतरा उर्फ संजू    890
रद्द वोट    9
जोजो की जीत का अंतर    943

उप प्रधान     
करण सिंह नारंग    1127
अजय ओल्हान    1019
विजय छिक्कारा    527
रद्द वोट    13
करण सिंह की जीत का अंतर    108

महासचिव                           
रोहित सुहाग    789
राजकरण पंघाल    746
अनिल शर्मा    546
चेतना अरोड़ा    328
एतबार सिंह बैनीवाल    308
रद्द वोट    15
रोहित की जीत का अंतर    434

सह सचिव 
यामिनी देशवाल    1662
सुशीला देशवाल    1026
रद्द वोट    44
यामिनी की जीत का अंतर    636

लाइब्रेरी इंचार्ज 
सतीश आर्य    1372
सतीश तंवर    1303
रद्द वोट    57
सतीश आर्य की जीत का अंतर    69
नोट : जिला बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में 3109 वोट थी, जिसमें 2732 वोट डाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed