{"_id":"65c89a89b5a559bba404a8e0","slug":"rohtak-aap-targets-government-on-msp-issue-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: MSP मुद्दे पर AAP का सरकार पर निशाना, जिला अध्यक्ष बोले- किसानों पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: MSP मुद्दे पर AAP का सरकार पर निशाना, जिला अध्यक्ष बोले- किसानों पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी
Sun, 11 Feb 2024 03:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:29 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के रोहतक जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर किसानों की मांग न पूरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एमएसपी
- फोटो : pixabay
विस्तार
आम आदमी पार्टी के रोहतक जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि एमएसपी के मुद्दे को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को कुचलने की तैयारी सरकार ने कर ली है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है। सरकार की किसानों पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब जब किसानों ने अपने हकों के लिए आवाज उठाई है, केंद्र और प्रदेश सरकार ने लाठियों के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है।
विज्ञापन
एक बार फिर सरकार किसानों को कुचलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का किसान एमएसपी की गारंटी को लेकर परेशान है। इसे लेकर तीन साल पहले लंबा आंदोलन चला। इसमें 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी थी। प्रधानमंत्री ने किसानों से माफी मांगते हुए तीनों काले कानून वापस लिए व वादा किया कि फसलों पर एमएसपी लागू करेंगे।
विज्ञापन
अभी तक सरकार ने अपना यह वादा पूरा नहीं किया। अब सरकार को वही वादा याद दिलाने के लिए देश का अन्नदाता दिल्ली आना चाहता है। इन किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तार लगा रही है। पहले अंबाला पुलिस ने एक चेतावनी जारी करते हुए किसानों को प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया।
विज्ञापन
किसानों की प्रॉपर्टी व बैंक डिटेल मांगी। किसानों को चेतावनी दी गई कि अगर प्रदर्शन में शामिल हुए तो प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट सील कर दिए जाएंगे। अब कैथल पुलिस ने किसानों को चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शन में शामिल हुए तो आपका पासपोर्ट और आर्म लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।