फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: A groom killed by firing indiscriminately at a wedding in Kiloi village

Rohtak : किलोई गांव की शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक बराती की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

Sat, 07 Dec 2024 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 07:02 AM IST
सार

इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Rohtak: A groom killed by firing indiscriminately at a wedding in Kiloi village
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र के किलोई गांव स्थित भूमि गार्डन फार्म हाउस में तीन चार बदमाशों ने शादी में शामिल होने आए दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायल का पीजीआई में इलाज चल रहा है जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के किलोई गांव में डीघल गांव से बरात आई थी। शादी का कार्यक्रम भूमि गार्डन फार्म हाउस में था। इसमें डीघल गांव निवासी मनजीत और बलम गांव निवासी मनदीप भी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उसी दौरान कार और बाइक पर सवार होकर तीन-चार बदमाश आए और उन्होंने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दोनों युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई और घायलों को pgims में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मनजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दिन रात परिजन की शिकायत पर चार अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रात में ही शादी में वीडियो ग्राफी और कैमरा अपने कब्जे में लेकर हत्यारोंपियों को चिन्हित करने का प्रयास शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि शादी के दौरान कुछ बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें मनजीत की मौत हो गई है और मनदीप घायल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed