फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rod hit brother in the head for a share in the property, bitten the father

Rohtak News: प्रॉपर्टी में हिस्से के लिए भाई के सिर में रॉड मारी, पिता को दांतों से काटा

Mon, 08 May 2023 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Rod hit brother in the head for a share in the property, bitten the father
रोहतक। कलानौर खंड के गांव सुंडाना में प्रॉपर्टी में हिस्से के लिए एक भाई ने दूसरे को सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया। साथ ही पिता को दांत से काट लिया। इतना ही नहीं मां को भी घायल कर दिया। कलानौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंडाना गांव के युवक ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब पौने 10 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रहा था। इसी बीच उसका बड़ा भाई शराब पीकर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। बोला, घर से बाहर निकल जाओ। उसने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपी ने उसके सिर पर राॅड मारी। उसने बचाव के लिए हाथ ऊपर किया तो कलाई पर भी चोट आई। जब उसके माता-पिता छुड़वाने लगे तो मां के सिर, आंख व माथे पर चोट मारी, जबकि पिता को बाई तरफ दांतों से काट लिया। पड़ोस के लोगों ने आकर उन्हें छुड़वाया। आरोपी बोला, उसका हिस्सा प्रॉपर्टी का हिस्सा दे दो, नहीं तो जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed