फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery in Rohtak from employees of Rewari's ruckus municipality

रेवाड़ी की बवाल नगर पालिका के कर्मचारियों से रोहतक में लूटपाट

Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Rohtak from employees of Rewari's ruckus municipality
पंचकूला निर्वाचन कार्यालय से चुनाव सामग्री लेने जा रहे रेवाड़ी जिले की बावल नगर पालिका के पांच कर्मचारियों को बुधवार की रात रोहतक में तीन हथियारबंद युवकों ने लूट लिया। बाइक सवार पिस्तौल दिखाकर साढ़े 26 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर ले गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बवाल नगर पालिका के जेई हरिश चंद्र ने दी शिकायत में बताया कि बवाल नगर पालिका के चुनाव की तैयारी चल रही हैं। 14 सितंबर को निर्वाचन कार्यालय पंचकूला से चुनाव सामग्री लेने के लिए पत्र आया। 15 सितंबर की शाम नगर पालिका के जेई हरिश चंद्र, क्लर्क कमल, सेवादार रिंकू व दीपक और ड्राइवर बिजेंद्र नगर पालिका का कैंटर लेकर जा रहे थे। रात को करीब ढाई बजे जब वे मकड़ौली टोल से पहले गोहाना आउटर बाईपास पर पहुंचे तो एक सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके कैंटर रुकवा लिया। कैंटर रोकते ही दो युवक बाइक से उतरे और ड्राइवर से मारपीट करने लगे। साथ ही कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। इसके अलावा बिजेंद्र की जेब से 4500 रुपये निकाल लिए। जेई हरीशचंद्र, क्लर्क कमल व सेवादार रिंकू पीछे बैठा था, जबकि सेवादार दीपक आगे ड्राइवर के पास बैठा था। तीसरा युवक पीछे कैंटर में चढ़ गया और पिस्तौल दिखाकर बोला, जो कुछ है निकाल दो। गोली मारने की धमकी देकर क्लर्क कमल से नगर पालिका के कोष के 17 हजार रुपये व जेई हरीश से 5 हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को फोन किया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने तड़के 4 बजे तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed