फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways workers will roar in protest rally on 4th

Rohtak News: चार को आक्रोश रैली में गरजेंगे रोडवेजकर्मी

Mon, 29 Jan 2024 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will roar in protest rally on 4th
नए बस स्टैंड पर बैठक करते रोडवेज कर्मचारी।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) रोहतक डिपो कमेटी की ओर से रोहतक में चार फरवरी की आक्रोश रैली की तैयारी जारी है। इसी को लेकर रविवार को डिपो कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेश सिवाच ने की। संचालन डिपो सचिव और राज्य उप प्रधान जयकुंवार दहिया ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट, राज्य सचिव प्रेम घिलोड़िया, जिला के कोषाध्यक्ष, जोगिंद्र दलाल और रोडवेज कार्यालय सचिव सतबीर मुंढाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संघ के राज्य प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों और मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। अपने चुनावी घोषणा पत्र को स्वयं टेबल टाक के माध्यम से चुनावी जुमला बता चुकी है। हरियाणा का युवा नौकरी के लिए विदेशों में अपनी जमीन जायदाद बेच कर पलायन कर रहा है। वहीं राज्य में सरकारी विभागों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को कच्चा रोजगार देने के बहाने साहूकारों के हवाले किया जा रहा है। यह उनका शोषण है। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि चार फरवरी की आक्रोश रैली में हरियाणा रोडवेज का कर्मचारी हजारों की संख्या में शामिल होकर सरकार को चेताने का काम करेंगे। इस मौके पर नरेश सिवाच, प्रदीप हुड्डा, बलजीत सिंह, जयबीर फौजी, सतबीर प्रेम हिम्मत, सुरेंद्र, मोहन, नवीन, राकेश दांगी, अशोक कुमार और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।यह हैं मुख्य मांगें
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम भंग करवाना, हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 10 हजार साधारण बसें शामिल करना, प्रदेश के 84 हजार युवाओं को पक्का रोजगार देना, नवीन शिक्षा नीति पर रोक, हिट एंड रन कानून वापस लेना, बिजली विधेयक बिल 2019 वापस कराने, कृषि संबंधित तीन कानून वापस कर समर्थन मूल्य की गारंटी देने, लिपिकों को पंजाब के समान वेतनमान, सभी पदों पर प्रमोशन करते हुए लगाई गई परीक्षा की शर्त वापस कराना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed