फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roadways workers will go on hunger strike at divisional level from April 3

Rohtak News: 3 अप्रैल से मंडल स्तर पर भूख हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मी

Sun, 09 Mar 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will go on hunger strike at divisional level from April 3
रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर कई वर्षों से लंबित मांगों को लागू नहीं किया जा रहा। सरकार के साथ जायज मांगों पर कई बार सहमति बनी है, लेकिन सरकार उन्हें लागू नहीं कर रही। नाराज रोडवेज कर्मी 3 अप्रैल से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से राज्यस्तरीय सम्मेलन किया गया। इसमें सभी यूनियनों के राज्य प्रधानों ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। सम्मेलन में साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में मंडल के अनुसार 24-24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। इसमें 3 व 4 अप्रैल, 8 व 9 अप्रैल, 16 व 17 अप्रैल, 21 व 22 अप्रैल, 24 व 25 अप्रैल और 5 व 6 मई के डिपो अनुसार हड़ताल के चरण रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 8 जून को परिवहन मंत्री के आवास पर हरियाणा के कर्मचारियों की ओर से न्याय मार्च किया जाएगा। पूर्व की सरकार व पूर्व मंत्री से हुई बातचीत के समझौते में जो मांगें मानी गई थीं, उनको तुरंत लागू करें, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। सम्मेलन में साझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक बस के बदले साधारण 6 बसें आती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed