फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Roads submerged even after 24 hours, responsible said - water will go away on its own

Rohtak News: 24 घंटे बाद भी सड़कें जलमग्न, जिम्मेदार बोले-पानी खुद निकल जाएगा

Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged even after 24 hours, responsible said - water will go away on its own
रोहतक। शहर में शनिवार को हुई 35 एमएम बारिश के 24 घंटे बीतने के बाद भी सड़कों में जगह-जगह पानी जमा है। कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाली प्लाॅट, पार्क और सड़कें जलभराव से लबालब हैं। इतनी गंभीर समस्या होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी पानी के खुद निकल जाने की बात कह रहे हैं। पहले से ही टूटी सड़कों की बारिश के बाद जलभराव कारण रोड के गड्ढों का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को समस्या आ रही है। शहर के पॉश इलाकों और बाहरी कॉलोनियों तक के हालात एक जैसे ही हैं। बारिश रुकने के एक दिन बाद भी पानी न निकलना लापरवाही का ही नतीजा है।
विज्ञापन



अमृत प्रोजेक्ट बना सफेद हाथी

2018 में अमृत प्रोजेक्ट बना। इस प्रोजेक्ट के जरिए शहर की सफाई के लिए 300 करोड़ रुपये मिले, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी इस प्रोजेक्ट का कोई असर देखने को नहीं मिला। जरा सी बारिश हो जाए तो सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। सीवर ओवरफ्लो होने लगता है।
विज्ञापन



इन जगहों पर सबसे ज्यादा दिक्कत

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बाहर, जाट कॉलेज बाहर, पावर हाउस के सामने, आकाशवाणी के पास, सेक्टर-14, सेक्टर-3 व 4, डी पार्क, पुलिस लाइन, टीबी अस्पताल, पीजीआईएमएस डायरेक्टर ऑफिस के बाहर, ट्रॉमा सेंटर, ओपीडी के बाहर, वीसी ऑफिस के बाहर, पालिका बाजार, शांतमई चौक, आंबेडकर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, नया बस स्टैंड, कच्चा बेरी रोड, सैनिक कॉलोनी व अन्य इलाकों में बारिश रुकने के बाद भी जलनिकासी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








बारिश अभी हुई है। एक-दो दिन बाद पानी खुद ही निकल जाएगा। पानी को निकलने समय तो लगता ही है।

फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

मेरी ओर से जलभराव की कहीं कोई समस्या नहीं है। न ही कोई शिकायत आई है। शिकायत आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

आरके शर्मा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed