फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Road will start from IMT to the border of Balliana, Khedisadh, Bohar and Garhi Bohar, traffic will be easy

आईएमटी से बलियाना, खेड़ीसाध, बोहर व गढ़ी बोहर की सीमा तक सड़क बनना शुरू, आवागमन होगा आसान

Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road will start from IMT to the border of Balliana, Khedisadh, Bohar and Garhi Bohar, traffic will be easy
बोहर गांव नांदल भवन के पास टूटी सड़क दिखाते ग्रामीण। संवाद
रोहतक। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईडीसी) इंडस्ट्रीयल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) से सटे गांवों की सीमाओं तक दो चरणों में सड़कों का निर्माण कराने जा रहा है। पहले चरण में बलियाना, खेड़ीसाध, बोहर व गढ़ी बोहर गांव की तरफ जाने वाली सड़क बननी शुरू हो गई है। दूसरा चरण अगस्त से शुरू होगा, जिसमें सोनीपत रोड की तरफ से नांदल भवन की तरफ जाने वाली सड़क बनेगी। सड़कों के बनने से इन क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

एचएसआईडीसी अब आईएमटी क्षेत्र की टूटी सड़कों के अलावा फुटपाथ भी नये सिरे से बनाने जा रहा है। जिसके तहत नगर निगम से एचएसआईडीसी ने अनापत्ति मांगी है, जो निगम की तरफ से जारी कर दी गई है। एचएसआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 10 करोड़ रुपये से 18 किमी. सड़क और 18 किमी. फुटपाथ का निर्माण शुरू करवा दिया है। 18 किमी. सड़क बनने के बाद आईएमटी से बलियाना गांव, खेड़ी साद गांव, गढ़ी बोहर गांव और बोहर गांव की सीमा तक पक्की सड़क बनने से आवागमन काफी सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में सड़क बनाने का एस्टीमेट बनाया जा रहा है, जिसके लिए इंजीनियर मौका मुआयना कर रहे हैं। जिसके तहत सोनीपत रोड से नांदल भवन की तरफ जाने वाली सड़क भी बनेगी। दूसरे चरण का काम अगस्त में शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में दस करोड़ रुपये में सड़क व फुटपाथ बनवाने का काम शुरू हो गया है। दूसरे चरण में शेष बची हुई सड़क बनेंगी, जो अगस्त में बनना शुरू हो जाएंगी। इन सड़कों के बनने से आईएमटी से सटे गांवों तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव डांगर, एचएसआईडीसी के मैनेजर इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed