फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RO, water coolers and geysers will be installed in every police station, the department will also buy new furniture.

Rohtak News: हर थाने में लगेंगे आरओ, वाटर कूलर व गीजर, नया फर्नीचर भी खरीदेगा विभाग

Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
RO, water coolers and geysers will be installed in every police station, the department will also buy new furniture.

विज्ञापन


रोहतक। जिले के हर पुलिस थाने व चौकी में आरओ, वाटर कूलर व गीजर लगाया जाएगा। जहां फर्नीचर नहीं है, वहां नया खरीदकर रखवाया जाए। शनिवार को पुलिस वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में एसपी हिमांशु गर्ग ने ये दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग ने जवानों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। अगर किसी जवान को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह सीधा उनके कार्यालय में आकर मिल सकता है। जवान की समस्या का हर संभव निदान करने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ने डीएसपी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हर थाने व चौकी में सफाई हो रही है। इसके लिए उचित संख्या में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाए। पुलिस जवान सप्ताह में एक बार मिलकर सफाई करें। थाने व चौकी में कंडम हो चुके फर्नीचर को जल्द ही बदला जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों से कहा कि अगर थाने में लगा आरओ, वाटर कूलर व गीजर खराब है तो उसे ठीक करवाया जाए। जहां नहीं लगे, वहां खरीदकर लगवाए जाए। सर्दिंयों के मौसम को देखते हुए हर थाने व चौकी में पानी गर्म करने के लिए गीजर लगे होने चाहिए। एसपी ने कहा कि पुलिस के लिए पहले की तरह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते रहेंगे। इसके लिए हर जवान का हैल्थ कार्ड बनाया गया है, जिसके तहत प्रत्येक जवान की 6 महीने में एक बार स्वास्थ्य जांच अवश्य कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed