फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   RNA kit for corona test finished, health department had to do less sampling

Rohtak News: कोरोना जांच के लिए आरएनए किट खत्म, स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग करनी पड़ी कम

Mon, 03 Apr 2023 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
RNA kit for corona test finished, health department had to do less sampling
नारनौल। प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिए हैं, लेकिन आम जनता ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ भी अब तक मास्क नहीं लगा रहा है। वहीं जिले में कोरोना के दो ही एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि कोई नया केस सामने नहीं आया है। दोनों एक्टिव केसों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रामपुरा स्थित आरटीपीसीआर लैब में कोरोना जांच के लिए प्रयोग होने वाली आरएनए (राइबोज न्यूक्लिक एसिड) किट खत्म हो गई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग कर दी गई है। सोमवार को 100 से भी कम सैंपल लिए गए। हालांकि विभाग के निर्देश पर पहले 150 सैंपल तक लेने शुरू हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने आरएनए किट के लिए मुख्यालय को डिमांड भेज दी गई है। आरएनए किट का प्रयोग कोरोना सैंपल के लिए मशीन में होता है। किट आने के बाद ही अब सैंपलिंग को बढ़ाया जाएगा। वहीं अब लोगों को अस्पताल, मार्केट, कार्यालयों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंफ्लूएंजा के सैंपल आज भेजे
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंफ्लूएंजा के दो सैंपल जांच के लिए सोमवार को भेेेजे हैं। पिछले सप्ताह यह सैंपल लिए गए थे, लेकिन इनको भेजा आज गया है। ऐसे में इनकी रिपोर्ट आगामी दो से तीन दिन में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


27 कोरोना वारियर्स हटाए, काम होगा प्रभावित
कोरोना के दौरान लगाए गए कोरोना वारियर्स का अनुबंध इस बार विभाग की तरफ से नहीं बढ़ाया गया है। 31 मार्च को इन सभी का अनुबंध खत्म हो गया है, ऐसे में इनको हटा दिया गया है। इन कोरोना वारियर्स पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। यही नहीं इनको हटाए जाने से कोरोना से संबंधित काम भी प्रभावित होगा। इन कर्मचारियों को फ्लू कार्नर, मोबाइल टीम तथा आरटीपीसीआर लैब में लगाया हुुुआ था। इनको हटाने के बाद सैंपलिंग कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएनए किट खत्म हो गई है, इसलिए सैंपल कुछ कम किए गए हैं। किट आते ही सैंपल बढ़ा दिए जाएंगे। फिलहाल कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। कोरोना वारियर्स का अनुबंध 31 मार्च को खत्म हो गया था, इसलिए उनको हटा दिया गया है।
डॉ. अविनाश पूनिया, कोविड नोडल ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed