फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ritika Kharkada got country heavyweight quota for first time in Olympics met PM Narendra Modi

Haryana: ओलंपिक में पहली बार देश को हैवीवेट मुकाबले का कोटा दिलाने वाली रीतिका पीएम से मिलीं, यूं बयां की खुशी

Fri, 05 Jul 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 01:36 PM IST
सार

ओलंपिक में पहली बार भारत को हैवीवेट मुकाबले का कोटा दिलाने वाली रोहतक की रीतिका खरकड़ा स्थानीय छोटूराम अखाड़े की पहलवान हैं। इस समय वे भारतीय नौसेना में अफसर हैं और उन्हें कुश्ती के 76 किलो भार वर्ग में ओलंपिक पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
Ritika Kharkada got country heavyweight quota for first time in Olympics met PM Narendra Modi
रीतिका खरकड़ा। - फोटो : फाइल

विस्तार

ओलंपिक में पहली बार भारत को हैवीवेट मुकाबले का कोटा दिलाने वाली रोहतक की पहलवान रीतिका खरकड़ा का उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद दोगुना हो गया है। 

विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से वीरवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी की मुलाकात के बाद रीतिका ने कहा कि पीएम ने इस तरह युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जैसे कि हम मेडल लेकर वापस लौटे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मिलकर वीरवार देररात अस्थल बोहर स्थित अपने घर पहुंची युवा रेसलर ने अमर उजाला को बताया कि खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मोदी ने युवा प्रतिभाओं का खासतौर पर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पूछा कि ओलंपिक खेलों में पहली बार कौन-कौन भाग लेने जा रहा है। उनका नाम और स्पर्धा जानकर पदक जीतने के लिए शुभकामना दी। उनकी हर बात खिलाड़ियों में जोश भर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की इस बात ने तो जोश भर दिया

रीतिका ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के दौरान पेरिस ओलंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों के दल से कहा कि आप सब देश के लिए मेडल जीतकर आओ, वापस आने पर फिर आपसे भेंट करेंगे। पहली बार ओलंपिक में भाग लेने जा रहे युवा खिलाड़ियों को मोदी की इस बात ने जोश दिला दिया। रीतिका ने बताया कि इस बार सभी स्पर्धा के खिलाड़ियों जबरस्त उत्साह है और ज्यादातर पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed