फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rites of passage for a soldier with state honors

Rohtak News: जवान का राजकीय सम्मान से संस्कार

Sun, 21 Apr 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
rites of passage for a soldier with state honors
जवान हरीश कुमार का फाईल फोटो।
बादली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर इलाके में दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। जवान क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर गांव का रहने वाला था। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में गांव में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसमें प्रशासन की ओर से एसडीएम सतीश कुमार और बीडीपीओ युद्वबीर ने भागीदारी की। पार्थिव शरीर के साथ आए जवानों ने शोक सलामी दी।
विज्ञापन

जहांगीरपुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय हरीश कुमार श्रीनगर इलाके में चुनावी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अचानक सीने में दर्द के चलते साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह जवान हरीश कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में गांव जहांगीरपुर पहुंचा। जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। गांव के श्मशान घाट में जवान हरीश कुमार की अंत्येष्टि की गई और राजकीय सम्मान के साथ जवानों ने सलामी दी। पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि पिता रामकिशन ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed