फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rising heat is a threat to the coming generation, plantation will provide relief

Rohtak News: बढ़ती गर्मी आने वाली पीढ़ी के लिए खतरा, पौधरोपण देगा राहत

Wed, 05 Jun 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rising heat is a threat to the coming generation, plantation will provide relief
कलानौर। पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है लेकिन पर्यावरण बचाने की पूरी जिम्मेदारी वन विभाग पर ही थोप दी जाती है। आम इंसान फोटो तक ही सीमित रहता है। वहीं, हर वर्ष वन विभाग एक लक्ष्य निर्धारित कर पौधरोपण करता है। वन रेंज अधिकारी महम सुधीर कुमार ने बताया कि कुदरत ने हमें जीवन के लिए सबसे बहुमूल्य चीज ऑक्सीजन की अहमियत समझा दी है। कोविड महामारी नहीं आती तो इस मूल्यवान वस्तु की कदर नहीं होती। इस बार गर्मी में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। यही हालात रहे तो आने वाले समय में गर्मी और सताएगी। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण अतिआवश्यक है। पर्यावरण को खराब होने से बचाने के लिए वन विभाग हर साल लाखों की संख्या में पौधरोपण करता है।
विज्ञापन


इस वर्ष पौधरोपण में आई कमी को पूरा करेंगे
रोहतक वन मंडल में वर्ष 2024-25 के दौरान पौधरोपण, जल शक्ति अभियान एवं पौधगिरी योजना के तहत निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पंचायती व सामुदायिक भूमि में वीडब्लयूएल स्कीम में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में 15 हजार बड़े पौधे लगाए जाएंगे। आरडीएफ स्कीम में 15 हेक्टेयर वन क्षेत्र में 75 हजार बड़े पौधे लगाए जाएंगे। सरकारी संस्थाओं में 15 हेक्टेयर क्षेत्र में 75 हजार बड़े प्लांट व शहरी पौधरोपण स्कीम में 10 आरकेएम क्षेत्र में 25 हजार बड़े प्लांट लगाए जाएंगे। कृषि वानिकी स्कीम में 65 हेक्टेयर किसानों की भूमि, जिसमें जल भराव की स्थिति रहती है, उसमें क्लोन सफेदे के लगभग 63 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जल शक्ति अभियान में एक लाख, पौधगिरी के तहत 50 हजार व फ्री सप्लाई के लक्ष्य में 75 हजार पौधे पंचायतों, स्कूलों, सरकारी संस्थाओं व आम जनता को वितरित किए जाएंगे। कैंप स्कीम में एनपीवी कंपोनेंट के तहत नहरों व सड़कों के साथ लगते वन पट्टियों पर 7500 बड़े पौधे लगाए जाएंगे। विकास कार्यों के कारण वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के विरुद्ध प्रतिपूर्ति पौधरोपण के तहत लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed