फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rickshaw driver dies in road accident on Kharavad-bypass

खरावड़-बाईपास पर रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 13 Jul 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver dies in road accident on Kharavad-bypass
सांपला। नेशनल हाईवे नंबर नौ खरावड़ बाईपास पर दोपहर बाद करीब तीन बजे प्राइवेट सवारी बस ने रोड क्रॉस कर रही एक रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खरावड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस में रखवाया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक यूपी के मिर्जापुर जिले के रहने वाला था और परिवार के साथ गांधरा में अमरूद का बाग मोल ले कर परिवार के साथ काम करता था। पुलिस के मुताबिक करीब 27 वर्षीय संजय दोपहर बाद करीब तीन बजे गांधरा बाग से अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिक्शा में बैठकर खेड़ी साध अपने किराए के मकान में आ रहा था। जैसे ही वह गांधरा मोड़ से नेशनल हाईवे क्रॉस करने लगा तो रोहतक से सवारी लेकर सांपला की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खरावड़ पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे ओर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। घटना को लेकर पुलिस बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed