{"_id":"689642f9aa6af5728600ea58","slug":"rewari-dominated-in-sports-competitions-rohtak-news-c-198-1-fth1001-223852-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी का रहा दबदबा
Sat, 09 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12रेवाड़ी। बावल स्थित खेल स्टेडियम में बास्केबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी की टीम का दबदबा रहा। अधिकतर खेलों में रेवाड़ी की टीम ने जीत दर्ज कराई।
बालक वर्ग में अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंदौला और नाहड़ के बीच हुई जिसमें नाहड़ की टीम विजेता रही। अंडर-14 चेस प्रतियोगिता आरपी स्कूल कोसली में हुईई जबकि अंडर-19 बास्केटबॉल मुकाबले रेवाड़ी में हुए।
बास्केटबॉल ट्रायल प्रतियोगिता रेवाड़ी और बावल के बीच हुई जिसमें रेवाड़ी की टीम प्रथम रही। वॉलीबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग का ट्रायल रेवाड़ी में आयोजित हुआ जिसमें रेवाड़ी प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
वॉलीबॉल और बास्केटबॉल ट्रायल्स आरपीएस स्कूल रेवाड़ी में हुए। इनमें रेवाड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्रिकेट अंडर-19 बालक वर्ग के ट्रायल्स मैच जैन स्कूल रेवाड़ी में हुआ जिसमें रेवाड़ी की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
10 अगस्त को बालिकाओं की वॉलीबॉल अंडर-14, 17 के मुकाबले होंगे। 11 अगस्त को बालकों के लिए एथलेटिक्स और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं राव तुलाराम स्टेडियम और रेवाड़ी क्लब देवलावास में होंगी।
वर्जन
शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी खेलों के मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। खेल समाप्त होने के बाद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। - भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।