फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired soldier murdered for not lending cold drink

Rohtak News: कोल्ड ड्रिंक उधार नहीं देने पर सेवानिवृत्त फौजी की हत्या

Sat, 11 May 2024 01:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 11 May 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier murdered for not lending cold drink
झज्जर। सुलौधा गांव में कोल्ड ड्रिंक उधार में नहीं देने पर सेवानिवृत्त फौजी की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने तेजधार हथियार के साथ घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इसके बाद मुखिया को घसीटकर गली में ले गए और तब तक मारते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी भी देकर फरार हो गए। घायल को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के बेटे की शिकायत पर सात लोगों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह पेशे से दुकानदार हैं। 9 मई शाम को सन्नी नाम का लड़का उनकी दुकान पर आया और अपने मोबाइल से उसकी बात गांव निवासी अजय उर्फ छोटू से करवाई। छोटू ने उसे उधार में कोल्ड ड्रिंक देने का दबाव बनाया, लेकिन पिछली उधारी चुकता न होने के कारण उसने मना कर दिया। इस पर छोटू ने फोन पर देख लेने की धमकी दी। यह पूरी बात उसने अपने पिता राजपाल सिंह को बताई। इस पर पिता ने छोटू से फोन पर बातचीत करके सुलह करा दी। लेकिन देर रात लगभग साढ़े दस बजे मोहित, सोमी, अजय, सन्नी निवासी सुलौधा, लखन, भरत निवासी बाबरा, सागर निवासी खेड़ी खुमार व एक अन्य लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी, तेजधार हथियार लेकर जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और बहन कुसुम, माता राजेश व पिता राजपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इससे राजपाल सिंह बेसुध हो गया।
विज्ञापन


आरोपी राजपाल काे घसीटते हुए गली में ले गए और फिर उस पर लाठी, डंडे व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इससे राजपाल बेसुध होकर गली में गिर गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल राजपाल को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। उपचार के दौरान राजपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर माहिम, सोमी, अजय, सन्नी, सागर, लखन, भरत व एक अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ट्रांसफार्मर से बिजली की लाइन काटी, फिर किया हमला
परिजनों ने बताया कि वह रात को घर पर बैठे थे। रात साढ़े 10 बजे अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। सामने आया है कि आरोपियों ने पहले ट्रांसफार्मर से लाइन काटी थी, जिससे आसपास अंधेरा हो गया। इसी का फायदा उठाकर हमला किया गया।

धमकी दी कि उधार नहीं दिया तो बेटे और पोते को भी मार देंगे
मृतक के बेटे ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पिता को मारने के बाद आरोपी जाते-जाते यह कहकर धमकी दे गए कि आगे से हमारी उधारी नहीं दी तो अभी तेरे पिता को मारा है। अगले मौके पर तेरे बेटे और पोते को भी मार देंगे।

बेटे ने मांगी पुलिस सुरक्षा
शिकायत में मृतक के बेटे ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उसने शिकायत में कहा है कि उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वह जीवित रहकर अपने पिता के हत्यारों को सजा दिलवा सके।



मृतक के बेटे की शिकायत पर सात को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कृष्णकांत, थाना प्रभारी, सदर झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed