फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired SHO beaten up for not donating for temple construction, FIR registered against two

Rohtak News: मंदिर निर्माण में दान न देने पर सेवानिवृत्त एसएचओ को पीटा, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Retired SHO beaten up for not donating for temple construction, FIR registered against two
फोटो संख्या:51 मारपीट के बाद नागरिक अस्पताल में घायल राजबीर। संवाद
महेंद्रगढ़। गांव जाटवास में मंदिर निर्माण के लिए राशि दान करने पर रविवार को सेवानिवृत्त एसएचओ से मारपीट की गई। घायल राजबीर के बयान पर शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का आरोप है कि दो व्यक्तियों को मंदिर निर्माण के लिए राशि न देने पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे गांव जाटवास के निवासी हैं और एसएचओ के पद से सेवानिवृत्त हैं। साल 2021 में भिवानी पुलिस थाने से सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद से गांव में ही रह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके चाचा हवा सिंह ने फोन कर अपने घर बुला लिया।
इसके बाद राजबीर किसी की बाइक पर बैठकर गांव से करीब 800 मीटर दूर अपने चाचा के घर गए। इसके बाद करीब 10 बजे वे वापस लौटने लगे तो उनके साथ ही गांव निवासी सुरेंद्र सिंह व उनके चाचा भी आने लगे। जब वे जलघर के करीब पहुंचे तो राजबीर ने अपने चाचा और सुरेंद्र को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान गांव निवासी बलजीत उर्फ चांदराम और दीपक ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों ने राजबीर को नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि गांव में दो जाति समुदायों की ओर से मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक मंदिर का मामला कोर्ट में विचाराधीन है जबकि एक जाति विशेष की ओर से भी मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
घायल ने इस मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान राशि भेंट की थी। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से उनके मंदिर निर्माण में राशि न देने पर कहासुनी चल रही है। इसकी रंजिश बनाकर आरोपी उनको परेशान कर रहे हैं।

-------------
आरोपी दीपक पहले भी मारपीट संबंधी कई वारदात कर चुका है और इसके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत ले रखी है और अब भी ऐसी ही वारदात कर रहा है।
वर्जन:
मामले की अभी जांच चल रही है और दोनों पक्षों की ओर से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। -पवन कुमार, प्रभारी, शहर थाना, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article