फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retired employees demonstrated in Rohtak regarding their demands, said- Government is not resolving issues

Rohtak: मांगों को लेकर सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार मुद्दो को हल नहीं कर रही

Fri, 12 Jul 2024 02:49 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Jul 2024 02:49 PM IST
सार

जिला सचिव ओमप्रकाश कादयान ने कहा कि पिछले लंबे समय से रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा धरने और प्रदर्शनों के माध्यम से सरकार से अपनी मांगों के समाधान की अपील कर रहा है। बड़े दुख की बात है की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से सहमति जताने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Retired employees demonstrated in Rohtak regarding their demands, said- Government is not resolving issues
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक ने प्रदेश भर के रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले रिटायर्ड कर्मियों ने मानसरोवर पार्क में सभा की। इसकी अध्यक्षता  जिला प्रधान रामनिवास सैनी ने की। संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश कादयान ने किया । 

विज्ञापन


जिला सचिव ओमप्रकाश कादयान ने कहा कि पिछले लंबे समय से रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा धरने और प्रदर्शनों के माध्यम से सरकार से अपनी मांगों के समाधान की अपील कर रहा है। बड़े दुख की बात है की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से सहमति जताने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं चाहते हैं। इससे प्रदेश भर के रिटायर्ड कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इसलिए शुक्रवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर सभी जिलों में रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। 
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य सचिव जयवीर चहल व रिटायर्ड कर्मचारियों की नेता सूरज कौर ने संयुक्त तौर पर कहा कि प्रदेश के लाखों रिटायर्ड कर्मियों ने अपने जीवन में प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब उम्र के इस पड़ाव में सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के मुद्दो को हल नहीं कर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्लूडी कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
हरियाणा पीडब्लूडी मकैनिकल वर्कर यूनियन व हरियाणा कर्मचारी संघ की प्रांतीय कमेटी के कर्मचारियों ने  शुक्रवार को मानसरोवर पार्क में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान अनिल बल्हारा ने इसकी अध्यक्षता की। रोष प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव सज्जन सिंह ने किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed