फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Retail traders face problems due to GST on gross profit

Rohtak News: खुदरा व्यापारियों काे सकल लाभ पर जीएसटी से परेशानी

Mon, 29 Jul 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Retail traders face problems due to GST on gross profit
28सीटीके16...पत्रकारों से बातचीत करते फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल क व्यापारी। स्रोत:मंडल
रोहतक। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की रविवार को बैठक हुई। इसमें मंडल के राष्ट्रीय महासचिव आरके गोड़ मुख्य अतिथि रहे। व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि 2017 में मौजूदा सरकार ने वैट व्यवस्था को हटाकर जीएसटी व्यवस्था लागू की थी। व्यापारियों ने इस व्यवस्था को आसानी से स्वीकार कर लिया, लेकिन देश के व्यापारी, उनके मुनीम, कानूनी सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट इस जटिल प्रक्रिया को समझ नहीं पाए। अब 7 साल बाद खुदरा व्यापारियों काे सकल लाभ पर 12, 18 और 28 प्रतिशत जीएसटी लगाई जा रही है, व्यापारी वर्ग इसको लेकर चिंतित हैं। व्यापारी वर्ग ने कहा व्यापारियों का सम्मेलन बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा यदि सरकार ने बातचीत नहीं की तो वो संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। पिछले कुछ समय से व्यापारियों को अनेकों नोटिस भेजे जा रहे हैं, इसके कारण इनमें भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed