{"_id":"64f4e67344e5a36596077797","slug":"restaurant-employee-commits-suicide-dead-body-found-hanging-in-room-rohtak-news-c-17-roh1018-238103-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, रूम में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, रूम में लटका मिला शव
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास स्थित रेटोरेंट के कर्मचारी ने शनिवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर उसका शव कमरे के अंदर लटका मिला। कमरा अंदर से बंद था, लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस जांच कर रही है।
जसिया गांव निवासी विक्की ने बताया कि वे तीन भाई व एक बहन हैं। दो भाई व बहन की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा भाई 24 वर्षीय विनोद शीला बाईपास के नजदीक एक रेस्टोरेंट में पिछले पांच माह से नौकरी कर रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने कॉल की। कहा कि विनोद रेस्टोरेंट के जिस कमरे में सोया था, उसका दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोल रहा है। न ही फोन की कॉल रिसीव कर रहा है। वह परिजनों के साथ रेस्टाेरेंट में आया। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो शव परने से बने फंदे से पंखे से लटका हुआ था। मोबाइल फोन साइड में रखा था। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसे नहीं पता कि उसके भाई ने सुसाइड क्यों किया।
उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी विपिन का कहना है कि मामले को आत्महत्या मानकर कार्रवाई की गई है। कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।