{"_id":"622663fe3b5d274762796dcc","slug":"responsibilities-assigned-to-officers-instructions-given-rohtak-news-rtk6404633197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को सौंपी जिम्मेदारियां, दी हिदायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को सौंपी जिम्मेदारियां, दी हिदायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। नगर निगम के अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 को लेकर सजग हो गए हैं। सर्वेक्षण के लिए कभी भी टीमें आ सकती हैं, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए हिदायतें भी जारी कर दी है। स्पष्ट आदेश है कि टीमों के निरीक्षण के दौरान कोई अनियमितता अथवा कमी नजर नहीं आनी चाहिए।
संयुक्त नगर आयुक्त सुरेश कुमार ने कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने वार्डों के नोडल अधिकारी होंगे। वह तय करेंगे कि हिर घर से डोर टू डोर कूड़ा उठना चाहिए। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग ही लिया जाए। कूड़े को ढक कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाए। सफाई कर्मी वर्दी में होने चाहिए आदि। गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए सक्षम युवाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। लोगों को स्वच्छता एप डाउनलोड करवाया जाए। सक्षम युवाओं के माध्यम से शिकायतें डलवाएं और फिर निस्तारित होने पर फीडबैक लिया जाए। प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने वालों, कूड़ा खुले में डालने वालों, गंदगी फैलाने वालों, कूड़े में आग लगाने वालों, खुले में मलबा आदि डालने वालों के चालान काटे जाएं। गंदगी के ढेरों को खत्म किया जाए। नालों के पास गंदगी के ढेर नहीं होने चाहिए। खुले में सेफ्टी टैंक खाली करने वालों की पहचान करके चालान काटा जाए। मुख्य मार्गों व खाली प्लाटों पर गंदगी के ढेर नहीं होने चाहिए।
किस अधिकारी की क्या जिम्मेदारी
1. मंजीत दहिया कार्यकारी अभियंता : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट चालू। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई जाए। प्लांट पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सीएंडडी वेस्ट साइट पर उचित व्यवस्था हो। पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए।
विज्ञापन
2. मंजीत दहिया व योगराज छिकाराना : जहां-जहां पानी व सीवर की लाइन डालने का कार्य हो चुका है, वहां पर सुनिश्चित किया जाए कि वहां किसी प्रकार का गड्ढा अथवा आने-जाने में असुविधा नहीं हो।
3. शांत सुहाग नगर अभियंता : मुख्य मार्गों व चौराहों पर लाइन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। स्ट्रीट लाइट के तार खुले नहीं हो।
4. जगदीश चंद्र शहरी परियोजना अधिकारी : रेहड़ी वालों के पास दो-दो डस्टबिन होना तय करेंगे।
5. सुरेंद्र गोयल भू-अधिकारी : कहीं भी अनधिकृत पोस्टर, बैनर, फ्लैक्स, नहीं लगे हों। यदि लगे हैं, तो जल्द से जल्द साफ कराया जाए। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
6. राजीव, रवि कुमार, शनि कुमार भवन निरीक्षक : सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्थान पर सीएंडडी वेस्ट नहीं हो। अवहेलना करने वालों के चालान हों।
7. सुंदर सिंह (सीएसआई), सुमित, प्रियदीप, सुमित मलिक जेई : सभी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व रखरखाव तय करेंगे। यदि कहीं कोई कमी है, तो तुरंत दूर किया जाए।
8. हर्ष चावला सीएसआई : होटलों, बैंक्वेट हॉल, अस्पताल, कार्यालयों, बाजारों, स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर गीले-सूखे कूड़े के डस्टबिन रखे हों। यह तय करेंगे कि गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग होना चाहिए।
9. सुमित, प्रियदीप, सुमित मलिक जेई : पार्कों व स्कूलों में कंपोस्ट पिट बने हों। इनके आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए।
10. सचिन व रमेश कुमार सफाई निरीक्षक : गीले कूड़े का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उनका पूरा रिकॉर्ड रखेंगे।